face wash
चेहरे पर पार्लर जैसी चमक चाहिए तो जीरे का स्क्रब बनाकर लगाएं। इसके लिए जरूरत होगी दो चम्मच जीरा, एक चम्मच चीनी, एक चम्मच शहद, एक चम्मच बादाम का तेल, तीन से चार बूंद टी ट्री ऑयल। अब इन सारी चीजों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करने से चेहरे की सारी गंदगी दूर होती है और चेहरे पर निखार आता है। वहीं टी ट्री ऑयल त्वचा को मॉइश्चर करने के काम भी आता है।