शहद के फायदे
- फोटो : iStock
ऐसे बनता है जीरे का स्क्रब
दो चम्मच जीरा, आधा कप चीनी, बड़ा चम्मच शहद, तीन से चार बूंदे बादाम के तेल की और टी ट्री ऑयल की बीस बूंदे। इन सारी चीजों को एक बाउल में लेकर मिला लें। जीरे के साथ चीनी को अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर किसी शीशी में भरकर इसे रख दें। जीरे से तैयार ये स्क्रब स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। स्किन की टैनिंग को हटाने के लिए जीरे को पीसकर इसमें दही मिला दें। फिर गुलाबजल मिलाकर स्किन पर लगाएं।