Cracked Heel Care Tips: सर्दी के मौसम में हर किसी के साथ त्वचा के रूखेपन की समस्या सामने आती है। ये बेहद आम बात है, लेकिन परेशानी तब खड़ी होती है जब भीषण गर्मी में भी त्वचा ड्राई होने लगे। खासतौर पर पैरों की एड़ियां अगर रूखेपन से फटने लगती हैं, तो ये काफी दिक्कत देती हैं। इनकी वजह से पैदल चलने में भी दिक्कत आती है। बहुत से लोगों को तो ये समझ ही हीं आता कि, आखिर गर्मी के मौसम में उनकी एड़ियां क्यों फट रही हैं।
फटी एड़ियां न सिर्फ परेशान करती हैं, बल्कि साथ में इसकी वजह से कई बार लुक खराब दिखता है। ऐसे में गर्मी के इस मौसम में भी आपको अपनी एड़ियों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आप भी फटी एड़ियों की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको गर्मी में फटी एड़ियां सही करने का तरीका बताएंगे।