फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cracked Heel Repair Tips: मोमबत्ती के बचे हुए मोम के इस्तेमाल से ठीक हो सकती हैं फटी एड़ियां, जानें कैसे ?

Fri, 28 Feb 2025 05:34 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि बदलते मौसम की वजह से आपकी एड़ियां फटने लगी है, तो मोमबत्ती के बचे हुए मोम के इस्तेमाल से आप एड़ियों को ठीक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
मोमबत्ती के बचे हुए मोम के इस्तेमाल से ठीक हो सकती हैं फटी एड़ियां - फोटो : Freepik
Cracked Heel Repair Tips: मौसम बदल रहा है। ऐसे में इसका असर लोगों की त्वचा पर दिखाई दे रहा है। ज्यादातर लोग त्वचा के रूखेपन से परेशान है। हाथ-पैर के रूखेपन पर तो लोग ध्यान दे लेते हैं लेकिन जब बारी एड़ियों की आती है, तो ज्यादा किसी का ध्यान इस तरफ जाता ही नहीं है।

ऐसे में आज हम आपको एस ऐसी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में आपके पैर मक्खन की तरह मुलायम हो जाएंगे। इस टिप्स में आपको मोमबत्ती के बचे हुए मोम की जरूरत पड़ेगी। तो चलिए बिना देर किए आपको मोम से फटी एड़ियां सही करना बताते हैं, ताकि आपके पैर सही हो सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
ऐसे करें एड़ियों को सही - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें एड़ियों को सही

फटी एड़ियों को सही करने के लिए सबसे पहले गुनगुने पानी में कुछ देर पैर डुबोकर रखें। इससे एड़ियों की डेड स्किन सॉफ्ट हो जाएगी। त्वचा को मुलायम करने के लिए अब किसी अच्छे स्क्रब की मदद से हल्के हाथों से एड़ियों को रगड़ें, ताकि डेड स्किन पूरी तरह से हट जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
ऐसे करें एड़ियों को सही - फोटो : iStock
अब बारी आती है मोम के इस्तेमाल की। मोम के इस्तेमाल के लिए आपको सबसे पहले मोम को पिघलाना है। इसके लिए एक छोटे पैन में मोम को धीमी आंच पर पिघलाएं।

4 of 6
ऐसे करें एड़ियों को सही - फोटो : iStock
इसे हल्का ठंडा होने दें ताकि यह ज्यादा गर्म न हो। अब इस गुनगुने मोम को अपनी फटी एड़ियों पर ब्रश या उंगलियों की मदद से लगाएं।
विज्ञापन

5 of 6
ऐसे करें एड़ियों को सही - फोटो : iStock
मोम सूखने के बाद पैरों को मोजे पहनकर रातभर छोड़ दें। यह स्किन को रिपेयर करने में मदद करेगा। सुबह गुनगुने पानी से एड़ियों को धो लें और कोई मॉइस्चराइजर लगा लें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऐसे करें एड़ियों को सही - फोटो : Freepik
मोम के इस तरह से इस्तेमाल से एड़ियां कोमल और मुलायम बनती हैं। इस नुस्खे को हफ्ते में 2-3 बार अपनाकर आप अपनी फटी एड़ियों को ठीक कर सकती हैं। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें