लंबी हाइट, अच्छी फिगर और जवां दमकती खूबसूरत स्किन, ये है सोनाक्षी सिन्हा। इन्होंने अपनी सुंदरता का राज खोलते हुए ब्यूटी टिप्स दिए तो लड़कियां सुनती ही रह गईं।
विज्ञापन
2 of 6
sonakshi sinha
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा अपनी मूवी हैप्पी फिर भाग जाएगी की प्रमोशन के लिए जीरकपुर पहुंची। यहां उनकी एक झलक पाने के लिए काफी संख्या में फैन पहुंचे। लड़कियां भी आई और उनसे उनकी खूबसूरती का राज पूछा डाला। सोनाक्षी ने भी उन्हें निराश नहीं किया।
विज्ञापन
3 of 6
sonakshi sinha
- फोटो : सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी ने अपने मेकअप और ब्यूटी टिप्स के बारे में बताया कि वह अपना ज्यादा समय शीशे के आगे नहीं गुजारती और बहुत ही कम समय में तैयार हो जाती है। इसके अलावा वह खूब पानी पीती हैं, इससे स्किन में निखार आता है। मेकअप शुरू करने से पहले वह एक गिलास पानी पीती हैं।
4 of 6
Sonakshi Sinha
चेहरे को क्लींजर से साफ करती हैं। उसके बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर क्रीम का इस्तेमाल करती हैं, ध्यान रहे यह अच्छे ब्रांड की होनी चाहिए। फिर चेहरे पर फाउंडेशन लगाती हैं। फेस पाउडर लगाकर बैलेंस लुक देती हैं। उन्हें बार-बार मेकअप करना पसंद नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
Sonakshi Sinha
सोनाक्षी ने बताया कि हमेशा एक अच्छी 'क्वालिटी' की 'मैट' लिपस्टिक का इस्तेमाल करें, जो होंठो पर अधिक देर तक टिकी रहे। सोनाक्षी ब्लैक आई-ब्रो पैंसिल से भौहों को डार्क करती हैं। उन्हें मैसी हेयर स्टाइल रखना पसंद है। इसके लिए वह किसी एक्सैसरीज का इस्तेमाल नहीं करती।
सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं कि हालांकि वे पंजाबी नहीं हूं, पर पंजाबियों की कई खूबियां उनमें हैं। जैसे खान-पान व म्यूजिक। उनकी तरह चलना व डांस करना के अलावा उनके फोन की प्ले लिस्ट में सबसे ज्यादा पंजाबी गाने हैं। उन्होंने पंजाबी भाषा, पंजाबी गाने सुनकर ही सीखी है।