फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में त्वचा की रंगत पड़ने लगती है फीकी, तो हो सकती है ये वजहें

Fri, 18 Dec 2020 09:13 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
dry skin - फोटो : Pixabay
त्वचा की देखभाल हर मौसम में बहुत जरूरी है। सर्दियों के मौसम में तो खासतौर पर जरूरी है। क्योंकि सर्दियों की रूखी हवा त्वचा को बेजान बना देती है। इसलिए त्वचा की अतिरिक्त देखभाल जरूरी है। हालांकि इसका मतलब ये नही है कि ढेर सारा मॉइश्चराइजर त्वचा पर लगा लिया जाए। सही देखभाल का मतलब सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
त्वचा की देखभाल के लिए बहुत सारे प्रोडक्ट को त्वचा पर ना लगा लें। इससे त्वचा पर गलत असर पड़ता है और वो नेचुरल रंगत खोने लगती है। त्वचा की देखभाल किसी बच्चे की त्वचा की तरह करनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
skin - फोटो : skin
तनाव से बचें
जरूरत से ज्यादा तनाव भी सेहत के लिए नुकसानदेह है। वहीं ये तनाव चेहरे की सुंदरता के लिए ग्रहण का काम करता है। इसलिए जितना हो सके मन को खुश रखें। योगा और प्राणायाम के जरिए मानसिक शांति चेहरे पर नया नूर लेकर आएगी।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
नींद पूरी करना है जरूरी
सही दिनचर्या शरीर के मेटाबॉलिज्म सिस्टम को सही रखती है। जिससे चेहरे पर एक्ने और दाने की समस्या कम हो सकती है। वहीं नींद पूरी ना होने से थकान चेहरे पर दिखती है। जिसकी वजह से चेहरा फीका और बेजान दिखता है और आंखों के आसपास की त्वचा ढीली पड़ने लगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
खराब खानपान
जी हां, आपका खानपान भी आपकी त्वचा के टाइप को प्रभावित करता है। बहुत ज्यादा रूखी चीजें डायट में लेना, तेल और घी से दूरी बनाना भी आपकी त्वचा की ड्राईनेस को बढ़ा सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि तला-भुना खाने से आपकी त्वचा नॉर्मल हो जाएगी। आपको हेल्दी, ओमेगा-3, विटामिन ई युक्त डायट लेना होगा। कम पानी पीने से भी आपकी त्वचा रूखी और बेजान नजर आ सकती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में पानी पीने का भी खास ख्याल रखें। जिससे कि त्वचा में नमी बनी रहे और त्वचा में ड्राईनेस ना हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें