फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस में दिखा सोनम का एथनिक वियर के लिए प्यार, लग रही हैं बेहद खूबसूरत

Sun, 21 May 2017 05:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर
आपने अभी तक फ्रेंच रिवेरा के रेड कार्पेट पर सभी बॉलीवुड बालाओं को उनके बोल्ड और ग्लैमरस लुक में देखा होगा। ऐश्वर्या राय बच्चन के बाद लोग अब सोनम कपूर के लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में अपने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए सोनम की बहन रिया कपूर ने उनका पहला लुक रीविल कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनम कपूर
सोनम कांस में अपनी बहन रिया कपूर के साथ आई हुई हैं। रिया कपूर की शेयर की हुई इन फोटोज में सोनम अपने एथनिक स्पाइसी लुक में नजर आ रही हैं। सोनम ने साड़ी पहनकर बेहद सादगी भरे अंदाज में अपनी खूबसूरती को निखारा है।
विज्ञापन

3 of 5
सोनम कपूर
सोनम ने बता दिया कि सिर्फ बोल्ड कपड़ों में ही कोई लड़की खूबसूरत नहीं लग सकती। अपनी सादगी से भी लोगों के दिलों को जीतकर उन्हें दीवाना बनाया जा सकता हैं। सोनम की साड़ी प्रिंटिड चमकीले रंग की है।

4 of 5
सोनम कपूर
सोनम ने इस साड़ी के साथ हाथ में सिर्फ घड़ी पहनी हुई है। बात अगर फैशन एसेसरीज की करें तो उन्होंने साड़ी के साथ कानों में ईयर रिंग और उंगलियों में दो गोल्डन अंगूठी पहनी हुई हैं। मेकअप के नाम पर सोनम ने चेहरे पर बेहद हल्का मेकअप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम कपूर
सोनम ने अपने होठों पर साड़ी से मिलता हुआ लाइट कलर का लिप कलर लगाया हुआ है। अपनी आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए उस पर पतले से  आई लाइनर के साथ मस्कारा भी लगाया हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें