फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blackhead Removal : ब्लैकहेड्स निकालते वक्त ना करें ये गलतियां, वरना खराब हो सकती है स्किन

Sun, 21 May 2023 11:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घर पर ब्लैकहेड्स निकालते वक्त कई सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो इसका सीधा असर आपकी स्किन पर पड़ेगा। 
विज्ञापन
1 of 5
Blackhead Removal - फोटो : istock
Blackhead Removal : लगातार बदलते मौसम और प्रदूषण की वजह से चेहरे पर कई तरह की दिक्कतें सामने आने लगती है। इन दिक्कतों में ब्लैकहेड्स भी शामिल है। स्किन पर जमा डेड स्किन सेल्स और सीबम स्किन पोर्स पर धीरे-धीरे जमा हो जाते हैं और ये कुछ ही दिनों में फुंसियों या कील का आकार ले लेते हैं। इसी को ब्लैकहेड्स कहते हैं। ब्लैकहेड्स चेहरे पर छोटे-छोटे ब्लैक डॉट्स की तरह नजर आते हैं। 

ब्लैकहेड्स चेहरे के पोर्स में जमी एक तरह की गंदगी हैं, जो आसानी से नहीं निकलती है। इसे निकालना काफी मुश्किल होता है। ये सबसे ज्यादा नाक के ऊपर, चिन के पास और कई बार गालों पर भी नजर आते हैं। अगर आप भी घर पर इसे निकालते हैं, तो आपकी थोड़ी सी लापरवाही स्किन पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। ब्लैकहेड्स निकालते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपकी गलती का असर स्किन पर ना पड़े। 
विज्ञापन

2 of 5
Blackhead Removal - फोटो : istock
ना करें नाखूनों का इस्तेमाल

अगर आप घर पर ब्लैकहेड्स निकाल रही हैं तो कभी भी अपने नाखूनों का इस्तेमाल ना करें। ब्लैकहेड्स स्किन के काफी अंदर तक होते हैं। यदि आप नाखून की मदद से सिर्फ बाहर का दाना निकाल देंगे तो उस पर घाव हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Blackhead Removal - फोटो : istock
ब्लैकहेड्स रिमूवल को रखें साफ

अक्सर ये देखा जाता है कि ब्लैकहेड्स निकालने के बाद लोग रिमूवल को सही से धोते नहीं और ऐसे ही रख देते हैं। फिर जब दोबारा इसका ऐसे ही इस्तेमाल किया जाता है तो पिंपल्स के साथ-साथ अन्य कई परेशानियां हो सकती हैं। 

4 of 5
Blackhead Removal - फोटो : istock
ना करें स्क्रब

ब्लैकहेड्स निकालते वक्त ज्यादा स्क्रबिंग ना करें। ऐसा करने से त्वचा पर रैशेज हो सकते हैं। इतना ही नहीं ज्यादा रगड़ने से स्किन भी ड्राई हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Blackhead Removal - फोटो : istock
ना करें पिन और रेजर का इस्तेमाल

ब्लैकहेड्स निकालते वक्त कभी रेजर और पिन का इस्तेमाल ना करें। चेहरे की स्किन काफी सेंसटिव होती है। ऐसे में रेजर औप पिन चेहरे पर घाव कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें