Tanya Mittal Beauty Secret: मशहूर इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल इन दिनों बिग बॉस 19 में नजर आ रही हैं, जहां उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास की खूब चर्चा हो रही है। दर्शक न सिर्फ उनके गेम को पसंद कर रहे हैं बल्कि उनकी पर्सनैलिटी और ग्लोइंग लुक्स के भी दीवाने हो गए हैं।
इसी बीच अब तान्या का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उनके बॉयफ्रेंड ने सिर्फ इसलिए ब्रेकअप कर लिया था क्योंकि वह उन्हें सुंदर नहीं लगती थीं। इस बात से तान्या टूट गई थीं लेकिन उन्होंने हार मानने की बजाय खुद पर काम किया।
उन्होंने कुछ बेहद सिंपल और सस्ती चीजों का इस्तेमाल करना शुरू किया, जिससे न सिर्फ उनकी त्वचा निखरी, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा। अब वही तान्या एक नई पहचान के साथ सबका दिल जीत रही हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आखिर वो कौन-सी चीजें थीं जिनसे तान्या का ये जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन हुआ।