फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमर की चर्बी दूर कर खूबसूरत फिगर बना देंगी ये सब्जियां, रोजाना सेवन से घट जाएगा वजन

Mon, 30 Dec 2019 02:53 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वजन घटाने के लिए अगर आप डाइट प्लान करने की सोच रहें हैं। तो सब्जियों को अपने खानपान में जरूर शामिल करें। सब्जियों में फाइबर और पानी के साथ ही विटामिन और खनिज पदार्थ भरपूर मात्रा में होती है। जिसकी वजह से डाइटिंग करते समय शरीर में पोषक पदार्थों की कमी भी नहीं होती है और आपका वजन भी तेजी से कम होता है।
विज्ञापन

2 of 5
कमर और पेट के आसपास की चर्बी घटाने के लिए पालक खाना फायदेमंद हो सकता है। पालक में फाइबर, विटामिन ए, सी और के , मैग्नीशियम, लौह और मैंगनीज से भरपूर होता है। इसे खाने या नाश्ते में शामिल करके इस्तेमाल किया जा सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
सर्दियों में हरी मटर खूब मिलती है। इसको खाने से भी वजन कम हो सकता है। हरी मटर प्रोटीन के साथ ही कार्बोहाइड्रेट और फाइबर का भी अच्छा स्त्रोत होता है। मटर में जीरो कोलेस्ट्रॉल होता है इसलिए इसे कम वसा वाली सब्जी में गिना जाता है। मटर को करी, सलाद, दलिया में मिलाकर खाया जा सकता है।

 

4 of 5
- फोटो : social media
अगर कोई वजन कम करने के लिए एक हेल्दी विकल्प की तलाश में है तो गाजर एक बढ़िया उपाय है। एक कप कटी गाजर में केवल 50 कैलोरी होती है जोकि रोजाना के 1500 कैलोरी का मात्र तीन प्रतिशत होती है। गाजर में फाइबर के साथ ही बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है। जो सेहते के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixa bay
गाजर की तरह ही मूली में भी बहुत ही कम कैलोरी होती है। अगर आप मूली का सेवन करते हैं तो लंबे समय तक आपको भूख नहीं लगती है। जो आपके वक्त बेवक्त क्रेविंग की आदत को रोकने में मदद करता है। सौ ग्राम मूली में केवल 3.4 ग्राम कार्ब्स होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें