फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले अंडरआर्म से लेकर त्वचा की इन समस्याओं को छुमंतर करेगा साबूदाना, ये रहे पैक बनाने के तरीके

Tue, 03 Dec 2019 11:20 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixabay
शायद ही कोई महीला हो जो ग्लोइंग त्वचा की चाह न रखती हो। त्वचा पर चमक लाने के लिए महिलाएं तमाम तरह की महंगी क्रीम और फेस पैक का सहारा लेती हैं। तो वहीं बहुत सारी महीलाएं पार्लर में जाकर ट्रीटमेंट लेती हैं। पर शायद वो इस बात से अंजान हैं कि जिन क्रीम की वो अपनी त्वचा को आदत डाल रही हैं वे कहीं न कहीं उनकी त्वचा को नुकसान पहुंचा रही हैं। वहीं घरेलू नुस्खे आपकी त्वचा को फायदा पहुंचाने के साथ किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाते (अगर किसी तरह की एलर्जी हो तो अलग बात है)। आज हम आपको बताएंगे कैसे आप घर पर साबूदाने से फेस पैक बनाकर कुछ दिनों में ग्लोइंग त्वचा पा सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixabay
साबूदाने को आप डार्क अंडरआर्म से छुटकारा पाने के लिए भी इस्तेमाल में ला सकते हैं। इसके लिए आपको साबूदाने को पीसकर उसमें थोड़ा दही और हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार करना है। अब इस पेस्ट को अंडरआर्म पर लगाएं और आधे घंटे के बाद इसे रगड़ कर निकाल दें। ऐसा हफ्ते में दो से तीन बार करें। कुछ दिनों में इसका असर आपको साफ दिखने लगेगा।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
अगर आपकी त्वचा पर कील मुंहासे हैं तो आप साबुदाने को पीसकर उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पैक तैयार करें और इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। हफ्ते में दो से तीन बार इस पैक का इस्तेमाल करें आपके मुंहासे कम होते जाएंगे। इसके अलावा यह आपकी त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मदद करता है।

4 of 5
- फोटो : social media
अगर आपकी ऑयली त्वचा है तो आप साबूदाने को पीसकर उसमें नींबू का रस मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। ये आपकी त्वचा से एक्सट्रा तेल को दूर करने में मदद करता है। आप ऐसे हफ्ते में दो से तीन बार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
अगर आपकी ड्राई त्वचा है तो आप साबूदाने को पीसकर उसमें मलाई को मिलाकर पैक तैयार करें। अब इस पैक को अपने फेस पर लगाएं। सूखने के बाद अपने फेस को ठंडे पानी से साफ कर लें। हफ्ते में दो से तीन बार इस पैक को लगाएं। आपकी त्वचा की ड्राईनेस दूर हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें