किसी भी व्यक्ति के लुक में चेहरा काफी मायने रखता है क्योंकि सबसे पहले उसी पर नजर जाती है। महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों का चेहरे पर ध्यान देना और जरूरी इसलिए हो जाता है क्योंकि उनके चेहरे पर दाढ़ी होती है। दाढ़ी का स्टाइल, साफ-सफाई किसी को सबसे पहले नजर आता है। ऐसे में, आज हम आपको दाढ़ी के रख-रखाव और सफाई के पांच बेहतरीन टिप्स देंगे जो आपके बहुत काम आएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
शैंपू
शैंपू करना दाढ़ी को साफ-सुथरा रखने का सबसे जरूरी हिस्सा है। सिर के बालों को धोने वाला शैंपू बियर्ड को धोने के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बियर्ड के लिए अलग से शैंपू आता है। इस शैंपू को खास तरह से बनाया जाता है, जो त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाता और बेहतरीन खुशबू भी देता है।
विज्ञापन
3 of 6
शैंपू का इस्तेमाल
दाढ़ी धोने के लिए शैंपू कितना इस्तेमाल करना चाहिए? ये दाढ़ी के आकार और प्रकार पर निर्भर करता है। इसके बाद आकार के हिसाब से शैंपू लेकर दाढ़ी की हथेलियों से धीरे-धीरे मसाज करें। कोशिश करें कि इस दौरान आपके बियर्ड का हर बाल अच्छे से शैंपू से कोट हो जाए।
4 of 6
एेसे धुलें
छोटी दाढ़ी को धोने में तो कोई समस्या नहीं होती है। लेकिन लंबी दाढ़ी को धोते समय समस्या आती है, क्योंकि कई बार इनमें शैंपू या झाग फंसा रह जाता है इसलिए जब भी शैंपू के बाद आप लंबी दाढ़ी को धोएं तो पानी गिराते हुए सिर को अलग-अलग दिशाओं में मोड़ते रहें। इससे पानी आपकी बियर्ड के कोने-कोने में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
दाढ़ी की कंडीशनिंग
दाढ़ी को अच्छे से धोने के बाद दाढ़ी में कंडीशनर लगाने का है। कंडीशनर आपकी दाढ़ी को मुलायम बनाते हैं। कंडीशनिंग आपकी बियर्ड के सफेद बालों की देखभाल के लिए भी बहुत जरूरी है। ये ज्यादातर आपकी दाढ़ी के बालों से ज्यादा तेजी से बढ़ाते हैं।
सुखाने का तरीका
दाढ़ी को कभी भी ड्रायर से नहीं सुखाना चाहिए। दाढ़ी को ड्रायर से सुखाने का मतलब है अपने चेहरे की त्वचा को नुकसान पहुंचता है। इसकी जगह दाढ़ी को हमेशा मुलायम तौलिए से सुखाना चाहिए। इसके बाद उलझे हुए बालों को चौड़े दांत वाली कंघी से सुलझाएं।