फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips: ब्यूटी पार्लर नहीं, आपकी रसोई में छुपा है ग्लोइंग स्किन का राज; हर रात करें इस्तेमाल

Sat, 12 Jul 2025 12:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Skincare Routine for Glowing Skin: गुलाब जल सिर्फ ठंडक देने वाला टोनर नहीं है, बल्कि एक ऐसा प्राकृतिक सौंदर्य उत्पाद है जो आपकी त्वचा को नमी, चमक और सॉफ्टनेस देता है, वो भी बिना किसी झंझट के।
विज्ञापन
1 of 6
स्किन केयर - फोटो : Adobe stock
Skincare Routine for Glowing Skin: भागदौड़ भरी जिंदगी में स्किन केयर के लिए लंबी-लंबी रूटीन को फॉलो करना हर किसी के बस की बात नहीं होती। वहीं हर महीने पार्लर में हजारों रुपये खर्च करना भी कोई स्थाई समाधान नहीं है। लेकिन आपके घर में रखी एक सस्ती सी चीज का हर दिन सिर्फ एक बार उपयोग करने से आप प्राकृतिक तौर पर अपनी त्वचा को ग्लोइंग, खूबसूरत और हेल्दी बना सकते हैं। 

स्किन केयर रूटीन अगर आपको झंझटी काम लगता है, जिसके लिए वक्त निकालना आप अक्सर भूल जाते हैं तो रात में सोने से पहले सिर्फ एक चीज अपने चेहरे पर लगाकर दमकती त्वचा पा सकते हैं। स्किन केयर का यह झटपट वाला रूटीन लड़को और लड़कियों दोनों के लिए बहुत काम का है। 

सिर्फ एक घरेलू चीज़ से आप हर रात अपनी स्किन को खूबसूरत, ग्लोइंग और हेल्दी बना सकते हैं। ये कोई महंगा प्रोडक्ट नहीं, बल्कि आपकी रसोई में मिलने वाला गुलाब जल है। गुलाब जल सिर्फ ठंडक देने वाला टोनर नहीं है, बल्कि एक ऐसा प्राकृतिक सौंदर्य उत्पाद है जो आपकी त्वचा को नमी, चमक और सॉफ्टनेस देता है, वो भी बिना किसी झंझट के।
विज्ञापन

2 of 6
गुलाब जल - फोटो : Adobe stock
रात को गुलाब जल लगाने के फायदे

गुलाब जल से त्वचा रिफ्रेश
 
गुलाब जल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-एजिंग गुण होते हैं जो त्वचा को हाइड्रेट, मॉइस्चराइज और तरोताजा करते हैं। दिनभर की धूल और थकान के बाद जब आप रात में चेहरे पर गुलाब जल लगाते हैं तो यह आपकी स्किन को डीटॉक्स करने में मदद करता है।
विज्ञापन

3 of 6
नेचुरल टोनर - फोटो : Adobe stock
नेचुरल टोनर

गुलाब जल एक नेचुरल टोनर है। यह पीएच को संतुलित करता है, त्वचा को नमी देता है और रोमछिद्रों को कम करता है। रात में सोने से पहले गुलाब जल चेहरे पर लगाने से ओपन पोर्स टाइट होता है और स्किन की टेक्सचर में सुधार आता है।

4 of 6
मुंहासों से राहत - फोटो : freepik.com
मुंहासों से राहत

एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण यह पिंपल्स को भी कम करता है। गुलाब जल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मुंहासे पैदा करते वाले बैक्टीरिया से लड़ने और त्वचा की लालिमा और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
डार्क सर्कल्स - फोटो : Adobe stock
डार्क सर्कल्स पर असरदार

गुलाब जल का उपयोग डार्क सर्कल कम करने के लिए किया जा सकता है। यह आंखों के नीचे की त्वचा को शांत, रिफ्रेश और हाइड्रेट करता है, जिससे आंखों की नीचे नजर आने वाले काले घेरे कम हो सकते हैं। रात को सोने से पहले अगर आप गुलाब जल को कॉटन में भिगोकर आंखों पर रखें तो डार्क सर्कल धीरे-धीरे हल्के होने लगते हैं। 

गुलाब जल की खासियत है कि वह हर स्किन टाइप के लिए सुरक्षित होता है। ड्राई स्किन वाले हों या ऑयली स्किन वाले, कोई भी गुलाब जल को त्वचा पर लगाकर फायदे पा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुलाब जल - फोटो : Adobe stock
गुलाब जल का उपयोग कैसे करें?
 
  • रात में सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धो लें। 
  • एक कॉटन बॉल लें और उसमें गुलाब जल भिगोकर पूरे चेहरे पर लगाएं।
  • चाहें तो गुलाब जल में दो-तीन बूंद ग्लिसरीन मिलाकर और भी ज्यादा असरदार बना सकते हैं।
  • इसे धोने की जरूरत नहीं, आप इसे पूरी रात ऐसे ही रहने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें