फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदरक के चमत्कारी गुण बढ़ा देंगे सुंदरता, जानें इस्तेमाल का तरीका

Fri, 22 Nov 2019 09:22 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixabay
अदरक के कई चमत्कारी गुणों के बारे में तो आपने पहले भी सुना और महसूस किया होगा लेकिन क्या आप जानते हैं इसका सही इस्तेमाल आपकी खूबसूरती में भी इजाफा कर सकता है।अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट उसे खास बना देते हैं। अदरक न सिर्फ कई बीमारियों के इलाज में काम आता है बल्कि आपके चेहरे की रौनक को बढ़ाने में भी आपकी मदद कर सकता है। आगे की स्लाइड में जानें कैसे। 
   
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixa
अदरक के सेवन से रक्त संचार दुरुस्त होता है जिससे त्वचा निखर जाती है और झुर्रियां दूर होती हैं। अदरक एक एंटी बैक्टीरियल औषधि है। एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से इसके प्राकृतिक गुण त्वचा को जवां रखने में मददगार हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
अदरक के तेल के प्रयोग से सिर से डेंड्रफ दूर होते हैं।अदरक के प्रयोग से रक्त संचार ठीक होता है जिससे सिर के बाल तेजी से बढ़ते हैं। गंजेपन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अदरक के जूस को नींबू के रस में मिलाकर बालों में लगाएं। ऐसा करने से बालों से डैंड्रफ की समस्या भी दूर होगी और बाल झड़ने भी बंद हो जाएंगे।  

4 of 5
- फोटो : social media
अदरक के रस को किसी जलन वाले हिस्से पर लगाने से आराम मिलता है। कई तरह के फेस मास्क में अदरक का प्रयोग होता है। तो सोच क्या रही है आज से अपनी डाइट में तो अदरक को शामिल करें ही साथ ही फेस पैक में भी मिलाना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixabay
अदरक के सेवन से रक्त संचार दुरुस्त होता है जिससे त्वचा निखर जाती है और झुर्रियां दूर होती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें