फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे बालों की स्टाइलिंग को लेकर हैं परेशान तो जानें फटाफट बाल बढ़ाने के जबरदस्त तरीके

Wed, 02 Oct 2019 10:06 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
hair - फोटो : hair
महिलाओं में बाल को लेकर दो दुविधा हमेशा बनी रहती है। अगर लंबे बाल हैं तो छोटे कराने का मन करता है और अगर छोटे बाल हैं तो जल्दी से लंबे करने की इच्छा होती है। ऐसे में छोटे बाल वाली महिलाओं के लिए आज हम कुछ दिलचस्प नुस्खे बताने जा रहे हैं जो कभी भी आपके काम आएंगे। अगर आप आने वाले दिनों में किसी फंक्शन या शादी में जाने वाली हैं लेकिन छोटे बाल के स्टाइलिंग को लेकर चिंतित हैं तो बालों को यूं बढ़ा सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
ट्रिमिंग करवाती रहें
अगर आप जल्दी बाल बढ़ाना चाहती हैं तो आपको इन्हें अक्सर ट्रिम करवाने की आदत डाल लें। इससे स्प्लिट एंड्स खत्म होते हैं, जिससे बाल टूटते नहीं और बालों की ग्रोथ होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
सही पोषण जरूरी
बाल बढ़ाने के लिए आपको सही डाइट लेनी चाहिए, बाल बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी चीज है। आपको प्रोटीन जैसे अंडे, दही और नट्स खाने की आदत डाल लेनी चाहिए। 

4 of 5
हीट से बचाएं
स्टाइलिंग प्रॉडक्ट्स जैसे स्ट्रेटनर और कर्लर आपके बाल खराब करते हैं। बालों की तेजी से ग्रोथ के लिए उनका हेल्दी होना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ज्यादा शैंपू करने से बचें
रोजाना शैंपू करने से स्कैल्प के प्राकृतिक ऑइल निकल जाता है, जो बालों के लिए जरूरी होते हैं। हफ्ते में तीन बार ही बाल धोएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें