फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊपरी और अंदरूनी खूबसूरती निखारने में इन छह तरीकों से मदद करता है नींबू

Tue, 01 Oct 2019 12:21 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 7
पीले और हरे रंग के नींबू देखने में जितने सुंदर होते हैं वैसे ही आपकी सुंदरता को भी निखारने में मदद करते हैं। नींबू के सेवन से आपके शरीर की कई अंदरूनी परेशानियां दूर होती हैं, जिसके बाद ऊपरी निखार आता है। सुबह गर्म पानी के साथ नींबू पीने के फायदे आप कई बार सुने होंगे। आपकी त्वचा बेहतर करने से लेकर इम्यून सिस्टम सही करने तक नींबू कई तरीके से इस्तेमाल किया जाता है।जानें नींबू की मदद से आप कैसे निखार सकती हैं अपनी खूबसूरती। 
विज्ञापन

2 of 7
विटामिन सी आपकी त्वचा को झुर्रियों, रुखेपन और सन डैमेज से बचाता है। नींबू शरीर को डिटॉक्सिफाई करके त्वचा की चमक बनाए रखता है। नींबू पानी को रोजाना पीना शुरू करें आपको फर्क जरूर नजर आएगा।
विज्ञापन

3 of 7
नींबू में जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो ब्रेकआउट पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। कील-मुंहासे और उनसे होने वाले दाग धब्बों को मिटने के लिए, नींबू के रस की कुछ बूंदों के साथ नारियल पानी की कुछ बूंदों को मिलाएं। नारियल आपकी त्वचा को हाइड्रेट करेगा, और नींबू इसे साफ और निखरेगा।

4 of 7
नींबू विटामिन सी और साइट्रिक एसिड से भरपूर होते हैं, इसलिए रोजाना सेवन से समय के साथ आपकी त्वचा को चमकदार बनाने और काले धब्बों को हल्का करने में मदद करता है।
विज्ञापन

5 of 7
नींबू के रस के अंदर साइट्रिक एसिड एक प्राकृतिक एस्ट्रिंजेंट के रूप में काम करता है।अगर आपकी त्वचा ग्रीसी या ऑयली है , तो एक कॉटन पैड में नींबू के रस की कुछ बूंदें लें, फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं, जिससे चेहरे पर अधिक तेल को रोकने के मदद मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 7
अगर आपके पैरों में पसीने से बदबू की समस्या हो तो रात में सोते वक्त मोजे के अंदर नींबू डाल लें, इस समस्या से धीरे-धीरे छुटकारा मिल जाएगा। नींबू विटमिन सी का सबसे अच्छा स्त्रोत  है और यह काफी अच्छा ऐंटीऑक्सिडेंट है। यह आपका (इम्यून सिस्टम) प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनाता है। आधा नींबू पानी के साथ रोजाना लेने से आपकी विटमिन सी की रोजाना की जरूरत पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अगर आपको सांस की बदबू की समस्या रहती है तो नींबू पानी इसके लिए भी कारगर है। सुबह उठकर और खाने के बाद नींबू पानी लेना शुरू करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें