फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड नहीं बनती तो अपनाइए ये टिप्स, हर लड़की खुद बढ़ाएगी दोस्ती का हाथ

Fri, 08 Jun 2018 03:47 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
लाख कोशिशों के बावजूद अगर कोई लड़की आपसे दोस्ती करने से कतराती है तो ये खबर आपके लिए ही है। पहले कहा जाता था कि सजना सवंरना सिर्फ लड़कों का काम है लेकिन अब ये कहावत पुरानी हो चुकी है। आजकल लड़कियां सिर्फ उन्हीं लड़कों से दोस्ती या बातचीत करना चाहती हैं जो दिखने में साफ सुथरे होते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे आप खुद को मेंटेन रखकर किसी भी लड़की को अपना दीवाना बना सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
पैरों को स्क्रब
रोजाना नहाते समय पैरों को स्क्रब जरुर करें। हर समय जूते पहने रहने से पैरों में पसीना आता है जिससे पैरों से बहुत बदबू आने लगती है।बदबूदार पैरों वाले लड़के के पास तो कोई भी लड़की
नहीं रुकेगी।  
विज्ञापन

3 of 6
बगलों को साफ करें
नहाते समय बगलों को भी जरूर साफ करें। गर्मियों में अंडरआर्म्स को साफ करके आप एक तरफ कई बीमारियों को होने से रोक सकते हैं तो वहीं बगलों से आने वाली बदबू से भी निजात पा सकेंगे। 

4 of 6
रेजर बदलते रहें
अपने रेजर को लगातार बदलते रहें। पुराने रेजर से दाढ़ी के बाल ढंग से साफ नहीं होते हैं।इतना ही नहीं ऐसा करने से चेहरे पर लाल रंग के धब्बे भी हो जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
हवादार कपड़े
हमेशा कोशिश करें कि हल्के रंग के कपड़े पहनें जो हवादार हो।गर्मियों में इस बात का खासतौर से ख्याल रखें। ऐसा करने से शरीर का पसीना सूखता रहता है और शरीर से दुर्गंध भी नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नहाना
दिन में दो बार नहीं नहा सकते हैं तो कम से कम चेहरे की सफाई और हाथ पैर नियमित रूप से साफ करते रहें। ऐसा करने से आप खुद को ताजा महसूस करेंगे साथ ही साफ सुथरे भी बने रहेंगे।हमेशा अपने साथ डियोड्रेंट रखें। डियोड्रेंट का इस्तेमाल समय-समय पर करते रहें, शरीर से दुर्गंध नहीं आएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें