फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे के दाग-धब्बों के साथ ही झुर्रियों की समस्या को भी छुमंतर कर देगा अदरक, बस यूं करें इस्तेमाल

Wed, 12 Feb 2020 09:42 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
चेहरे पर कील-मुंहासे और एक्ने परेशान करते हैं तो बहुत से लोग महंगी दवाईयों से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से भी नहीं चूकते हैं। पर, अगर आपको घर में ही बिना महंगे प्रोडक्ट को इस्तेमाल किए इन सबसे छुटकारा पाना है तो अदरक को इस्तेमाल करें। अदरक, चेहरे की झुर्रियों और दाग-धब्बों को खत्म कर त्वचा को चमकाने में मदद करेगा। चलिए जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका।

 
विज्ञापन

2 of 6
अदरक का इस्तेमाल सर्दी-खांसी के साथ ही पेट की बीमारियों को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। इसमें चालीस तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बीमारियों के साथ ही त्वचा को निखारने में मदद करते हैं। चेहरे के कील-मुंहासे और दाग-धब्बों को दूर करने के लिए अदरक को यूं प्रयोग करें।

 
विज्ञापन

3 of 6
सूखे अदरक का पाउडर बना लीजिए। इसके बाद इसमें समान मात्रा में शहद, चंदन पाउडर और नींबू का रस मिला लें। अब इस पेस्ट को सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करना होगा। इस तरह से इस्तेमाल करने से त्वचा में कसावट आएगी और झुर्रियां दूर होंगी। 

 

4 of 6
अदरक के रस को गुलाब जल और शहद के साथ मिलाकर त्वचा पर लगाने से भी चेहरे पर चमक आती है। ऐसे ही किसी को पिग्मेंटेशन और काले धब्बों की समस्या हो तो अदरक का टुकड़ा काटकर उस जगह पर लगाएं। इससे त्वचा की ये सारी समस्याएं दूर होंगी।

 
विज्ञापन

5 of 6
त्वचा के साथ-साथ अदरक के तेल को सिर में लगाने से डैंड्रफ की समस्या में राहत मिलती है। यही नहीं यदि आप इसका रोजाना इस्तेमाल करते हैं तो बाल लंबे होते हैं और बाल झड़ने की समस्या में भी राहत मिलती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : ginger
अदरक के पाउडर को दही में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाने से फायदा होता है। आप तकरीबन  10-15 मिनट इसे लगाए रखें और 10 से 15 मिनट बाद इसे धो लें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें