चेहरे का फेशियल और स्क्रबिंग करवाना महिलाओं का काम माना जाता है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आप गलत हैं। चेहरे की स्क्रबिंग कराना मर्दों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जानिए किस तरह स्क्रबिंग करने से मर्दों को फायदा होता है
विज्ञापन
2 of 5
चेहरे की सफाई होना-
नियमित तौर पर चेहरे की स्क्रबिंग कराने से चेहरा साफ रहता है। दिन भर आप भागदौड़ करते प्रदूषण के बीच रहते हैं। ऐसे में चेहरे की सफाई बहुत जरूरी हो जाती है। चेहरे की स्क्रबिंग आपके लिए एक बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
3 of 5
मुहांसे से निजात-
जब आपका चेहरा साफ होगा तो मुहांसे आपके चेहरे के पास भी नहीं फटकेंगे। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके चेहरे पर एक भी मुहांसा दिखाई न दे, तो नियमित रूप से चेहरे को स्क्रब करें।
4 of 5
शेविंग करने में सहायक-
स्क्रब शेविंग करने में भी मददगार होता है। अगर आप नियमित तौर पर चेहरे को स्क्रब करते हैं तो शेविंग करने में आपको दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपका चेहरा नर्म और नम बना रहेगा।
युवा दिखने में मददगार-
नियमित तौर पर स्क्रब का इस्तेमाल करने से आप युवा भी दिख सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आंखों के नीचे के काले घेरे खत्म हो जाते हैं। अगर आप भी स्क्रब के फायदे चाहते हैं तो हफ्ते में 2 बार स्क्रबिंग जरूर करें।