फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना पकाने में रोजाना इस्तेमाल होने वाली ये चीज, चुटकियों में दिलाएगी डैंड्रफ से छुटकारा

Wed, 11 Sep 2019 04:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
बालों से जुड़ी परेशानी जैसे झड़ना, असमय सफेद होना, सिर में रूसी होना, बालों का कमजोर होना बहुत ही आम समस्या है। बालों की इन्हीं समस्याओं में से एक डैंड्रफ, जो बहुत बार शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। इनको कितना भी भगाया जाए ये वापस लौट आते है। बालों में बार-बार वापस आ जाने वाले डैंड्रफ को दूर करने का नु्स्खा हैं एक चुटकी नमक। जी हां नमक से बालों के डैंड्रफ को दूर किया जा सकता है। तो आइए जाने किस तरह नमक के इस्तेमाल से दूर किया जा सकता है डैंड्रफ। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixa
रूसी के कारण
तेल और पसीने रूसी होने का प्रमुख कारण है। नमक सिर में होने वाले अतिरिक्त तेल को सोखने का काम करता है। इसके साथ ही सिर में होने वाली नमी के कारण कई बार फंगल इंफेक्शन हो जाता है नमक सिर की त्वचा से नमी सोखने का काम भी करता है। नमक सिर की त्वचा के रोम छिद्र खोलने का काम भी करता है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
जैतून के तेल के साथ करें नमक का प्रयोग
जैतून का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। सिर की रूसी को भगाने के लिए दो चम्मच सेंधा नमक, दो चम्मच जैतून का तेल और दो चम्मच नींबू के रस को मिला लें। अब इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं और पांच मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। 

 

4 of 6
- फोटो : pixa
नमक से धोंए बाल
बालों से डैंड्रफ खत्म करने का यह सबसे आसान तरीका है। इसके लिए बस दो चम्मच नमक को पानी में डालकर गर्म कर लें। जब ये पानी ठंडा हो जाए तो इस पानी से बालों को धो लें और किसी अच्छे शैंपू का इस्तेमाल करें।

 
विज्ञापन

5 of 6
शैंपू में मिलाएं नमक
इस आसान से उपाय को सप्ताह में एक या दो बार ही इस्तेमाल करें और डैंड्रफ से जुड़ी सारी परेशानियों का अंत कर देगा। इसके लिए एक चम्मच नमक और एक चम्मच शैंपू को लेकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को सिर की त्वचा में उंगलियों के पोरों से मसाज करें और फिर ठंडे पानी से धो लें।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
सेंधा नमक का इस्तेमाल
सेंधा नमक का इस्तेमाल करने से रूसी की सारी परेशानी खत्म हो जाती है। अगर आप बार-बार रूसी के वापस लौट आने से परेशान रहते हैं तो एक बार इस नुस्खे को जरूर आजमाएं। बालों को हल्के गर्म पानी से धोने के बाद सेंधा नमक से हल्के हाथों से मसाज करें और तौलिये से ढक कर छोड़ दें। पांच मिनट बाद शैंपू कर लें। यह नुस्खा आप सप्ताह में दो बार आजमा सकते हैं। इससे आपको बहुत फायदा होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें