फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: बालों में भिंडी लगाने से क्या होता है ? जानने के बाद इस्तेमाल करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे

Tue, 08 Jul 2025 03:40 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Benefits of Okra on Hair: यदि आप भी बालों में भिंडी इस्तेमाल करना चाहते हैं तो पहले उसे फायदे और नुकसान जान लें। 
विज्ञापन
1 of 6
बालों में भिंडी लगाने से क्या होता है ? - फोटो : Freepik.com
Benefits of Okra on Hair: लंबे-घने और मजबूत बालों की चाहत तो हर किसी को होती है, लेकिन प्रदूषण और खराब खान-पान की वजह से ऐसा होना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में लोग बालों को मजबूत बनाने के लिए महंगे-महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, और हेयर ट्रीटमेंट लेते हैं।

यदि आप भी उन लोगों में से जो लंबे बाल तो पाना चाहते हैं, लेकिन पैसा ज्यादा खर्च नहीं करना तो इस लेख को अंत तक पढ़ें। यहां हम आपको न सिर्फ बालों में भिंडी लगाने का तरीका बताएंगे, बल्कि इसके फायदे भी गिनाएंगे, ताकि आप बिना पैसे खर्च किए भी अपने बालों को खूबसूरत बना सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Instagram
ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले भिंडी को बालों पर इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका जान लें। इसके लिए आपको सबसे पहले भिंडी के टुकड़ों को पानी में उबालना है। इसके बाद इस पानी को ठंडा कर लें और बालों को धोने के बाद इस पानी से बालों पर अप्लाई करें। इसके बाद सिर्फ पानी से बालों को धो लें औऱ इसका असर देखें। यहां हम आपको इसके फायदे भी बताने जा रहे हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
बालों में होगी ग्रोथ - फोटो : Adobe stock
बालों में होगी ग्रोथ

यदि आप भिंडी को बालों पर इस्तेमाल करेंगे तो इससे बालों की लंबाई में इजाफा होगा। दरअसल, बालों में विटामिन A, C, और K होता है, जो बालों को जड़ से मजबूत बनाता है। इसकी वजह से ही नये बाल भी निकलते हैं, इसलिए भिंडी का इस्तेमाल बालों में करते रहें। 
 

4 of 6
रूखापन होगा कम - फोटो : Adobe stock
रूखापन होगा कम

अगर आपके बाल काफी ज्यादा ऑयली हैं तो भी अपने बालों में भिंडी का इस्तेमाल करें। इसमें पाए जाने वाले मॉइश्चराइजिंग गुणों की वजह से बाल धीरे-धीरे मुलायम होने लगते हैं। इससे उन लोगों को काफी लाभ मिलता है, जिनके बाल देखने में बेजान लगते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
स्कैल्प के लिए फायदेमंद - फोटो : Adobe stock
स्कैल्प के लिए फायदेमंद

भिंडी के नियमित इस्तेमाल से आपको स्कैल्प में काफी फायदा मिलने वाला है। दरअसल, इसमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण सिर की त्वचा को साफ करते हैं, जिससे खुजली, रूसी और कई अन्य दिक्कतों से राहत मिलती है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बालों बनेंगे शाइनी - फोटो : Adobe stock
बालों बनेंगे शाइनी

भिंडी के बालों में नियमित इस्तेमाल से बाल धीरे-धीरे शाइनी बनने लगेंगे। दरअसल, विटामिन Cके साथ-साथ एंटीऑक्सिडेंट्स तत्व भी होते हैं, जो बालों को चमकदार और स्वस्थ बनाते हैं। ये बालों में नेचुरल शाइन डालता है, जिससे बाल अधिक सुंदर दिखते हैं।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें