फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्किन से जुड़ी हर परेशानी के लिए रामबाण है चुकंदर, इस तरह करें इस्तेमाल

Sat, 13 Apr 2019 09:02 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
pomegranate face pack
खूबसूरत त्वचा का सपना हर महिला देखती है और इसके लिए तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं। ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट उस समय के लिए त्वचा पर निखार तो ले आते हैं, लेकिन इनके ज्यादा इस्तेमाल से खूबसूरती छिन भी सकती है। स्किन के लिए सबसे बेहतर होममेड ट्रीटमेंट है। आइए जानते हैं चुकंदर से जुड़े कुछ ब्यूटी टिप्स...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
beetroot
केमिकल युक्त ग्लॉस और बाम की जगह चुकंदर का इस्तेमाल कर नैचुरल तरीके से अपने होठों और गालों को गुलाबी लुक दें। नैचुरल पींक लिप्स के लिए चुकंदर को कद्दूकस करके धूप में सुखा लें।
विज्ञापन

3 of 8
beet root powder
दो दिन तक धूप लगने पर जब चुकंदर बिल्कुल सुख जाए तो इसे पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में बादाम का तेल मिलाएं। तैयार हुए मिश्रण को एक कांच की बोतल में भर कर रख दें।

4 of 8
pink lips
रोजाना अपनो होठों और गालों पर इसकी एक बूंद लगाएं और उंगली की मदद से अच्छे से ब्लेंड कर लें। इससे आपके होठ नैचुरल गुलाबी नजर आएंगे।
विज्ञापन

5 of 8
onion mask
स्किन के लिए आप जो क्रीम प्रयोग करती हैं उसमें चुकंदर को पीसकर मिलाकर स्किन मास्क तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए तो चेहरे को पानी से धो लें।
विज्ञापन

6 of 8
d
डार्क सर्कल से परेशान है तो एक चम्मच चुकंदर के रस में बादाम तेल की 4-5 बूंदें मिलाकर आंखों के आस-पास लगाएं। आधे घंटे बाद फेसवॉश कर लें।
विज्ञापन

7 of 8
acne
दाग धब्बों के लिए दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 5 चम्मच चुकंदर का रस मिलाकर चेहरे व गर्दन पर लगाएं। आधे घंटे बाद हल्के हाथों से मसाज कर चेहरे को साफ कर लें।
विज्ञापन

8 of 8
sx
यह चेहरे पर बढ़ती उम्र की निशानियों को छुपाने में भी कारगर है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट झुर्रियों को गायब करने में मदद करते है। इसके लिए हर रोज चुकंदर के रस को स्किन पर जरूर लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें