नारियल तेल खाना पकाने और बालों के लिए बेहतर होता है ये तो सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल तेल आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगा सकता है। आगे कि स्लाइड्स में पढ़िए कि नारियल तेल का इस्तेमाल आप किस तरह खूबसूरती बढ़ाने में कर सकते हैं-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
स्किन सॉफ्टनर-
सर्दियों में स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए हम तरह-तरह के क्रीम और लोशन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन नारियल का तेल त्वचा को मुलायम बनाने के लिए काफी सुरक्षित तरीका है। ये फटी एड़ियों से निजात पाने के लिए काफी फायदेमंद है।
विज्ञापन
3 of 6
क्लींजर-
मेकअप हटाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। कैमिकल्स के इस्तेमाल की जगह आप नारियल तेल का इस्तेमाल कीजिए। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा।
4 of 6
स्किन डिसऑर्डर-
त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याओं जैसे एक्ने, एक्जिमा और सोरियासिस को दूर करने का ये काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो डेड स्किन सेल्स को दूर करने में मददगार साबित हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
बॉडी स्क्रब-
आप नारियल तेल का इस्तेमाल स्क्रब के तौर पर भी कर सकते हैं। नारियल तेल को चीनी या नमक के साथ मिलाएं। इसको हल्के-हल्के से त्वचा पर रगड़ कर डेड सेल्स को निकाल सकते हैं।
टूथपेस्ट-
दांतो को मोती की तरह चमकाने के लिए भी नारियल तेल काफी मददगार साबित हो सकता है। एक जार में नारियल तेल को बेकिंग सोडा के साथ मिलाकर रख लें। इसे रोजाना टूथपेस्ट की तरह इस्तेमाल में लाएं, आपके दांत चमक उठेंगे।