Facial at Home : आज-कल की इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में बहुत ही कम लोग ऐसे होते हैं जो अपने लिए वक्त निकाल पाते हैं। जबकि हर कोई खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहता है। खूबसूरत दिखने के लिए स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। स्किन को आराम देने का सबसे अच्छा तरीका फेशियल ही बताया जाता है। अगर आपके पास पार्लर जाकर फेशियल कराने का समय नहीं है तो आप होममेड फेशियल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
हालांकि घर पर किया गया फेशियल आपको काफी अच्छा रिजल्ट तो नहीं देता है, पर इससे आपकी स्किन में काफी बदलाव आता है। इसके साथ ही समय और पैसे की भी बचत हो जाती है क्योंकि पार्लर में फेशियल कराने के लिए पहले तो काफी समय अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है, वहीं दूसरी तरफी हजारों रुपये भी खर्च करने पड़ते हैं। अगर आप इस तरह के फिजूलखर्ची से बचना चाहते हैं तो घर पर ही फेशियल कर सकते हैं। बस आपको घर पर फेशियल करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। आज इन्हीं बातों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।