फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Face Care in Summer: चिलचिलाती धूप में खराब हो रहा है चेहरा तो करें इन चीजों का इस्तेमाल, बढ़ जाएगी चमक

Tue, 23 May 2023 11:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चिलचिलाती धूप हर किसी के चेहरे पर प्रभाव डाल रही है। जिससे बचने के लिए आपको कुछ चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
face pack - फोटो : istock
Face Care in Summer: आज-कल इतनी ज्यादा धूप और गर्मी हो रही है, जिसकी वजह से हर कोई काफी परेशान है। तेज धूप की वजह से त्वचा पर टैनिंग और सनबर्न होना तो जैसे बेहद आम बात है। गर्मी में स्किन काली पड़ने लगती है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर चेहरे पर ही पड़ता है। ऐसे में गर्मी में चेहरे को हमेशा से ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ती है। स्किन विशेषज्ञ ये कहते हैं गर्मियों के मौसम में बार-बार सनस्क्रीन लगाना चाहिए। पर, कई बार ऐसा देखा जाता है कि ज्यादा तेज गर्मी में सनस्क्रीन भी ज्यादा काम नहीं करती है।

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे का ग्लो गर्मियों में भी बरकरार रख सकते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ चीजों को चेहरे पर लगाना पड़ेगा। इन चीजों को लगाने से आपके चेहरे को ठंडक मिलेगी। चेहरे की जलन, रेडनेस और खुजली से भी राहत मिलेगी। खास बात ये है कि ये सभी चीजें आपको आसानी से आपके घर में मिल जाएंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
चेहरे पर लगाएं एलोवेरा

गर्मियों के मौसम में अगर आप चेहरे पर एलोवेरा लगाएंगे, तो इससे आपकी त्वचा में ठंडक पहुंचेगी। इसको लगाने से चेहरे की रेडनेस और जलन में तो आराम मिलेगा ही और साथ में एलोवेरा टैनिंग, दाग-धब्बों और झाइयों को मिटाने में भी असरदार साबित है। 
विज्ञापन

3 of 5
multani mitti
मुल्तानी मिट्टी

इस चिलचिलाती गर्मी के मौसम में अगर आप चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी से बना फेसपैक लगाएंगे तो इससे स्किन को काफी राहत मिलेगी। मुल्तानी मिट्टी भी चेहरे की त्वचा को ठंडा रखने में मदद करती है। ऑयली स्किन के लिए तो ये बेहद फायदेमंद है। पर, अगर आपकी स्किन ड्राई है तो इसका ज्यादा इस्तेमाल ना करें। 

4 of 5
sandal wood
चंदन

चेहरे पर चंदन से बना फेसपैक लगाने से चेहरा काफी ग्लो करने लगता है। अगर आप गर्मी में निखरता चेहरा चाहते हैं तो चंदन के फेसपैक का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दही - फोटो : iStock
दही 

गर्मियों में जितना दही खाने से शरीर को राहत मिलती है, उतना ही चेहरे पर दही को लगाना सही रहता है। चेहरे पर दही लगाने से ग्लो तो बढ़ता ही है, इसके साथ ही चेहरे की स्किन मुलायम और खूबसूरत भी बनती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें