फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Acne Scars Removal: चेहरे पर नजर आते हैं गड्ढे तो ये 3 नुस्खे आजमाकर देख लें, एकदम चांद सी चमकेगी स्किन

Sat, 13 Sep 2025 10:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Home Remedies To Reduce Acne Scars Naturally: अगर आपके चेहरे पर गड्ढे नजर आते हैं तो हमारा बताया नुस्खा ट्राई करके देख लीजिए। इससे आपको राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
1 of 7
चेहरे पर नजर आते हैं गड्ढे तो ये 3 नुस्खे आजमाकर देख लें - फोटो : Adobe stock
Home Remedies To Reduce Acne Scars Naturally: चेहरे की खूबसूरती में तब ज्यादा बढ़ जाती है, जब स्किन एकदम साफ और चमकदार होती है लेकिन कई बार पुराने मुहांसों की वजह से चेहरे पर गहरे गड्ढे या दाग-धब्बे बन जाते हैं, जो न केवल आत्मविश्वास को कम करते हैं बल्कि खूबसूरती  पर भी दाग लगाते हैं। ऐसे में लोग महंगे स्किन ट्रीटमेंट्स की ओर भागते हैं, जिनका असर कभी-कभी स्थायी नहीं होता या साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।

अगर आप भी चेहरे के इन गड्ढों से परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ प्राकृतिक घरेलू उपाय ऐसे हैं जो आपकी स्किन को बिना किसी नुकसान के रिपेयर कर सकते हैं और चेहरे को दोबारा निखार सकते हैं। इस लेख में हम आपके साथ 3 असरदार और आजमाए हुए नुस्खे साझा कर रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप चेहरे की पुरानी गहराइयों को धीरे-धीरे भर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
अंडे की सफेदी
अंडे की सफेदी 

यदि आपके चेहरे पर भी गड्ढे नजर आते हैं और आपको अंडे से कोई परहेज नहीं है तो ये नुस्खा ट्राई करें। इसके लिए आपको अंडे के सफेद वाले हिस्से को चेहरे पर इस्तेमाल करना है।
विज्ञापन

3 of 7
अंडे की सफेदी
इसके लिए अंडे को तोड़कर उसका सफेद भाग निकालें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें। अब ब्रश की मदद से उसे चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद धो लें। ये आपकी स्किन को टाइट करता है और पोर्स छोटा करता है। जिससे स्कार्स कम दिखते हैं। 

 

4 of 7
बेसन, गुलाबजल और नींबू - फोटो : Adobe stock
 बेसन, गुलाबजल और नींबू

ये नुस्खा आप तब इस्तेमाल कर सकते हैं, जब आपको अंडे से इस्तेमाल से दिक्कत हो। इसे तैयार करने के लिए एक चम्मच बेसन में कुछ बूंदे नींबू के रस और गुलाबजल की डालें।
विज्ञापन

5 of 7
बेसन, गुलाबजल और नींबू - फोटो : Freeepik.com
तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसे चेहरे पर अप्लाई करें। अगर आप हफ्ते में दो बार इस पैक का इस्तेमाल करेंगे तो ये डेड स्किन हटाता है और स्कार्स को हल्का करता है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
टमाटर का रस - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
टमाटर का रस

ये स्कार्स को कम करने का सबसे आसान नुस्खा है। इसके लिए आपको सिर्फ एक ताजे टमाटर की जरूरत पड़ेगी। तो बस सबसे पहले एक ताजा टमाटर लेकर उसका रस निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टमाटर का रस - फोटो : freepik.com
अब रूई की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद धो लें। विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, स्किन को टाइट और क्लियर बनाता है। हफ्ते में तीन बार इसके इस्तेमास से स्कार्स भी कम होंगे और टैनिंग भी धीरे-धीरे हटने लगेगी। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें