फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips: सर्दी के मौसम में बढ़ने लगा है उंगलियों का कालापन तो अपनाएं ये नुस्खे, निखर जाएंगे हाथ

Tue, 17 Dec 2024 10:01 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उंगलियों के कालेपन को दूर करने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाकर आप प्राकृतिक रूप से अपने हाथों की त्वचा को साफ और चमकदार बना सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
सर्दी के मौसम में बढ़ने लगा है उंगलियों का कालापन तो अपनाएं ये नुस्खे, - फोटो : Adobe stock

Home Remedies For Black Finger Knuckles : सर्दियों के मौसम में लोगों को त्वचा संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए हर कोई तमाम घरेलू नुस्खे अपनाता है और स्किन केयर प्रोडक्ट खरीदता है। बावजूद इसके इस मौसम में उंगलियों के पोर अपने आप ही काले पड़ने लगते हैं। 

उंगलियों का कालापन सर्दी के साथ-साथ धूप, गंदगी, हार्ड केमिकल्स, या त्वचा की उचित देखभाल न होने के कारण हो सकता है। इसके अलावा, कुछ लोगों में पिगमेंटेशन और शुष्क त्वचा के कारण भी यह समस्या देखने को मिलती है।

इससे छुटकारा पाने के लिए नीचे कुछ आसान और प्रभावी घरेलू नुस्खे दिए गए हैं, जिनके इस्तेमाल से आप राहत पा सकते हैं। इन नुस्खों को अपनाने से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, ताकि आपको बाद में किसी एलर्जी का सामना नहीं करना पड़े। 

विज्ञापन

2 of 7
नींबू और चीनी का स्क्रब - फोटो : Freepik
नींबू और चीनी का स्क्रब

  उंगलियों के कालेपन को दूर करने का ये एक काफी सही उपाय है। इसके लिए एक चम्मच चीनी में आधे नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को उंगलियों पर धीरे-धीरे स्क्रब करें। नींबू में ब्लीचिंग गुण होते हैं और चीनी मृत त्वचा हटाने में मदद करती है।  
विज्ञापन

3 of 7
बेसन और दही का पैक - फोटो : Adobe stock
बेसन और दही का पैक

बेसन में थोड़ा सा दही और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे उंगलियों पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर धो लें  बेसन टैनिंग दूर करने में मदद करता है, और दही त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। ऐसे में इससे उंगलियों का कालापन दूर हो जाता है। 

4 of 7
एलोवेरा जेल - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल

 ताजे एलोवेरा जेल को उंगलियों पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। ताजा एलोवेरा त्वचा को पोषण देता है और कालेपन को हल्का करता है। आप इसका इस्तेमाल हर रोज कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
आलू का रस - फोटो : Freepik
आलू का रस

इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें। इस रस को उंगलियों पर लगाएं और 10 मिनट के बाद धो लें। आलू में ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो त्वचा के कालेपन को दूर करते हैं।  
विज्ञापन

6 of 7
हल्दी और दूध का मिश्रण - फोटो : Freepik.com
हल्दी और दूध का मिश्रण

एक चुटकी हल्दी में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाएं और इसे उंगलियों पर लगाकर 10 मिनट बाद धो लें। हल्दी त्वचा को साफ और चमकदार बनाती है, जबकि दूध प्राकृतिक क्लींजर की तरह काम करता है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बादाम तेल या नारियल तेल मसाज - फोटो : Adobe stock
बादाम तेल या नारियल तेल मसाज

ये उंगलियों के कालेपन को दूर करने का सबसे आसान तरीका है। इसके लिए आपको बस सोने से पहले उंगलियों पर हल्के हाथों से बादाम तेल या नारियल तेल की मालिश करनी है। तेल त्वचा को पोषण देता है और कालेपन को कम करता है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें