फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips: सर्दियों में चेहरा काला पड़ रहा है? जानें इसके कारण और आसान उपाय

Sat, 13 Dec 2025 11:12 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Why Face Looks Dark in Winter: अगर आपका चेहरा भी ठंड के मौसम में काला पड़ने लगता है, तो ये लेख आपके काम का है। 
विज्ञापन
1 of 7
सर्दी के मौसम में चेहरा काला दिखने लगा है तो क्या करें ? - फोटो : Adobe stock
Why Face Looks Dark in Winter: सर्दियों का मौसम जहां एक तरफ राहत और आराम लेकर आता है, वहीं दूसरी तरफ हमारी स्किन के लिए कई चुनौतियां भी पैदा कर देता है। ठंड बढ़ते ही बहुत से लोगों के चेहरे पर काला पड़ना, रूखापन, दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं दिखाई देने लगती हैं।

सबसे ज्यादा दिक्कत होती है चेहरे के काला पड़ने की... जिसे कई बार लोग केवल टैनिंग समझकर अनदेखा कर देते हैं, जबकि आपको ये समझने की जरूरत है कि समय रहते ध्यान न देने पर स्किन का नेचुरल ग्लो हमेशा के लिए फीका पड़ सकता है।

इसी के चलते इस लेख में हम समझेंगे कि ठंड के मौसम में चेहरे के काला पड़ने के क्या कारण होते हैं, इसे कैसे रोका जा सकता है और कौन-सी घरेलू और मेडिकल टिप्स आपकी स्किन को फिर से ब्राइट और ग्लोइंग बना सकती हैं। अगर आपकी भी स्किन विंटर्स में डल और ब्लैकिश दिखने लगती है, तो ये जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 7
ये हैं चेहरा काला होने के कारण - फोटो : freepik.com
 ये हैं चेहरा काला होने के कारण

1. ड्राईनेस और नमी की कमी

सर्दियों में हवा बेहद शुष्क हो जाती है, जिससे त्वचा की प्राकृतिक नमी तेजी से खत्म होने लगती है। जब स्किन डिहाइड्रेट होती है, तो उसका टेक्सचर खराब हो जाता है और वो डल, रूखी और काली दिखने लगती है। नमी की कमी से स्किन की ऊपरी परत सख्त होकर डार्क पैचेज़ भी बनाने लगती है।

 
विज्ञापन

3 of 7
ये हैं चेहरा काला होने के कारण - फोटो : Adobe stock
2. सूरज की किरणें हैं हानिकारक

अक्सर लोग समझते हैं कि ठंड में धूप नुकसान नहीं करती, लेकिन विंटर में UV-A किरणें उतनी ही तेज होती हैं। ये किरणें स्किन को अंदर से टैन कर देती हैं, जिस वजह से चेहरे पर पिगमेंटेशन बढ़ जाता है और रंगत काली दिखने लगती है। ठंड में लोग सनस्क्रीन भी कम लगाते हैं, जिससे समस्या और बढ़ती है।

 

4 of 7
ये हैं चेहरा काला होने के कारण - फोटो : Adobe stock
3. डेड स्किन का जमाव 

ठंड के मौसम में स्किन की सेल रिन्यूअल प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इससे चेहरे पर डेड स्किन जमा होने लगती है। ये लेयर स्किन को डल, ब्लैकिश और बेजान दिखाती है। अगर एक्सफोलिएशन न किया जाए, तो नई चमकदार स्किन ऊपर नहीं आ पाती।

 
विज्ञापन

5 of 7
चेहरा काला होने से रोकने के 3 उपाय - फोटो : Adobe stock
चेहरा काला होने से रोकने के 3 उपाय

1. मॉइश्चराइजर और हाइड्रेशन पर फोकस करें

सर्दियों में स्किन को डीप मॉइश्चर की जरूरत होती है। हाइलूरोनिक एसिड, शीया बटर, ग्लिसरीन या सेरामाइड्स वाले मॉइश्चराइज़र दिन में 2–3 बार लगाएं। इससे स्किन की नमी बनी रहती है और ड्राईनेस से होने वाला काला पन दूर होता है। साथ ही पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है।

 
विज्ञापन

6 of 7
चेहरा काला होने से रोकने के 3 उपाय - फोटो : Adobe stock
2. रोज सनस्क्रीन लगाएं

ठंड में भी रोजाना सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है। UV Rays स्किन को बिना महसूस कराए नुकसान पहुंचा देती हैं और टैनिंग बढ़ाती हैं। बाहर निकलते समय चेहरे को स्कार्फ या हुडी से कवर रखें। इससे पिगमेंटेशन बढ़ने से बचता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चेहरा काला होने से रोकने के 3 उपाय - फोटो : Adobe stock
3. सप्ताह में 1–2 बार हल्का एक्सफोलिएशन करें

हफ्ते में दो बार जेंटल एक्सफोलिएटर या घर पर बना स्क्रब (बेसन + दही + हल्दी) इस्तेमाल करें। इससे डेड स्किन हटती है और स्किन का नेचुरल ग्लो वापस आता है। ध्यान रहे कि बहुत हार्ड स्क्रबिंग त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें