फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Egg Hair Mask: बालों के लिए वरदान से कम नहीं है अंडा, हेयर मास्क बनाकर करें इस्तेमाल

Mon, 27 May 2024 08:54 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के लेख में हम आपको अंडे से कुछ ऐसे हेयर मास्क बनाना सिखाने जा रहे हैं, जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Egg Hair Mask - फोटो : egg
Egg Hair Mask: संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे.. आपने ये कहावत अक्सर सुनी होगी। कहावत सुनने के साथ-साथ ये भी सुना होगा कि अंडे के सेवन से शरीर को कितना फायदा पहुंचता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक को अंडे का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ऐसा मानना है कि अंडे में जो पोषक तत्व पाए जाते हैं, वो शरीर को काफी लाभ पहुंचाते हैं। इसी के चलते डॉक्टर्स भी लोगों को अंडा खाने की सलाह देते हैं।

अंडे के सेवन से बाल आंतरिक रूप से मजबूत होते हैं लेकिन बहुत से लोग हैं जो अंडे का सेवन नहीं करते हैं, ऐसे में वो अंडे का हेयर मास्क बनाकर उसे अपने बालों में लगा सकते हैं। आज के लेख में हम आपको अंडे से कुछ ऐसे हेयर मास्क बनाना सिखाने जा रहे हैं, जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इन्हें बनाना काफी आसान हैं, जिस वजह से आप इसे घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Egg Hair Mask
अंडा- नारियल तेल

अंडे में तेल या नारियल का तेल मिलाकर एक मास्क तैयार करें। इसे बालों पर लगाने से बालों की नमी बरकरार रहती है। इससे बाल मुलायम हो जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Egg Hair Mask - फोटो : istock
अंडा-जोजोबा ऑयल

इसे बनाने के लिए सबसे पहले अंडे में जोजोबा ऑयल मिलाकर स्मूद सा मास्क बनाएं। कुछ देर लगाने के बाद बालों को सही से धो लें। इसे बालों पर लगाने से बाल मजबूत और चमकदार हो सकते हैं।

4 of 5
Egg Hair Mask - फोटो : iStock
अंडा-आंवला

इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले दो अंडों को अच्छे से फेंट कर उसमें आंवले का एक बड़ा चम्मच पाउडर मिलाएं। इसके बाद इस मास्क को अपने बालों पर जड़ से लेकर ऊपर तक अच्छे से लगाएं। ये बालों के लिए काफी फायदेमंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Egg Hair Mask - फोटो : Pixabay
अंडा और एलोवेरा जेल

अंडे में थोड़ा सा फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाकर आप इसे बालों में लगा सकते हैं। ये बालों के लिए काफी फायदेमंद रहता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें