लड़कियां सुंदर दिखने के लिए मेकअप करती हैं। किसी भी लड़की की खूबसूरती में मेकअप चार चांद लगा देता है। लड़कियां मात्र हल्का सा काजल और लिप्सटिक या ग्लाॅस लगाकर भी अपने चेहरे की रंगत सुधार सकती हैं। यही वजह हैं कि आजकल मेकअप अधिकतर लड़कियों के जीवन का जरूरी हिस्सा बन गया है। लेकिन मेकअप करने वाली लड़कियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मेकअप अगर आपकी सुंदरता बढ़ा सकता है तो बिगाड़ भी सकता है। आप मेकअप करने के दौरान कई गलतियां करते हैं, जिनके बारे में आपको पता भी नहीं होता। मेकअप करते समय छोटी-छोटी गलतियां आपकी सूरत बिगाड़ सकती हैं। रोजाना मेकअप करते समय आप जानें अनजाने में कई गलतियां करती हैं जो आपके चेहरे के लिए नुकसानदायक है। इसलिए भूल से वे गलतियां न करें, जो आपकी त्वचा की खूबसूरती पर असर डालें। चलिए जानते हैं कि आप मेकअप करते समय आम तौर पर कौन सी गलतियां करते हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए।