फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara Advani: कियारा आडवाणी की तरह चाहिए निखरती त्वचा तो इस्तेमाल करें ये खास फेसपैक

Sun, 30 Jun 2024 08:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप चाहती हैं, कि आपकी त्वचा कियारा आडवाणी की तरह ही ग्लो करे, तो आप भी खास तरह के फेसपैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
Kiara Advani: बहुत सी महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए तमाम तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट लेती हैं। जिससे फायदा भी मिलता है, लेकिन बहुत सी महिलाएं आज भी दादी-नानी से नुस्खों की मदद से ग्लोइंग त्वचा पाना चाहती हैं। कई ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं, जिनकी खूबसूरत त्वचा का राज भी दादी-नानी के घरेलू नुस्खे हैं।

जब भी खूबसूरत अभिनेत्रियों की बात आती है, तो लोगों की जुबान पर कियारा आडवाणी का नाम सबसे पहले आता है। कई फिल्मों में एक से बढ़कर एक शानदार किरदार निभाने वाली कियारा आडवाणी खूबसूरती के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं। वो जब भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करती हैं, तो लोग उन फोटोज पर जमकर प्यार बरसाते हैं।

हर कोई उनकी खूबसूरत स्किन का राज जानना चाहता है। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि, एक खास फेसपैक की वजह से ही उनकी त्वचा हर दम दमकती रहती है। आइए आपको भी इस पैक के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
फेस पैक बनाने का सामान - फोटो : Pexel
फेस पैक बनाने का सामान
  • बेसन
  • दूध की मलाई
  • शहद
  • नींबू का रस
 
विज्ञापन

3 of 5
फेस पैक बनाने का सामान - फोटो : Pexel
विधि

इस फेस पैक को तैयार करना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में बेसन लें। अब बेसन में दूध की मलाई डालें। दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद कटोरी में शहद और नींबू का रस भी मिलाएं। बस ये पैक तैयार है। 
 

4 of 5
फेस पैक बनाने का सामान - फोटो : Pexel

ऐसे करें इस्तेमाल

पैक तैयार करने के बाद इसे अच्छी तरह से चेहरे पर लगाएं। अब आधे घंटे के लिए चेहरे पर पैक लगा रहने दें। कुछ देर के बाद चेहरे को धो लें और फिर चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फेस पैक बनाने का सामान - फोटो : Pexel

मिलेगा ये फायदा
  • इस पैक के इस्तेमाल से आपके चेहरे की डेड स्किन हट जाती है। इसकी वजह से त्वचा अंदर तक सही से साफ हो जाती है। 
  • इससे आप त्वचा का अतिरिक्त तेल भी साफ कर सकते हैं। 
  • मलाई में पाए जाने वाले तत्व त्वचा की गंदगी को अंदर से साफ करती है, और इसकी मदद से आप अपनी त्वचा को मुलायम बना सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें