फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले हर लड़की को करना चाहिए ये 5 काम, नहीं पड़ेगी महंगे ब्राइडल पैकेज की जरूरत

Sat, 13 Jan 2018 10:53 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bridal mehendi - फोटो : divyahenna
शादी की अन्य तैयारियों के साथ-साथ दुल्हन के मेकओवर पर भी अच्छा खासा खर्च किया जाता है। कुछ ब्यूटी पार्लर्स तो विशेष ब्राइडल पैकेज भी ऑफर करते हैं। महीने-दो महीने के इस पैकेज में फेशियल, पेडीक्योर, मेनीक्योर, थ्रेडिंग, वैक्सिंग, स्किन पॉलिशिंग से लेकर हेयर स्मूदनिंग तक की प्रक्रिया शामिल हैं। कुछ लड़कियां तो कॉस्मेटोलॉजिस्ट से भी सलाह लेती हैं। इन सब चीजों पर आप ज्यादा पैसे खर्च करने के मूड में नहीं हैं, तो आपके लिए प्राकृतिक उपाय भी कारगर हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
SKIN CARE
चेज अरोमाथेरेपी कॉस्मेटिक्स के अरोमा विशेषज्ञ डॉ. नरेश अरोड़ा कहते हैं, ‘त्वचा को लंबे समय तक स्वस्‍थ रखने और चमकदार बनाने के लिए प्राकृतिक चीजों का कोई तोड़ नहीं है। केसर, हल्दी, एलोवेरा जैसी चीजें त्वचा को अंदर से निखारती हैं, वहीं चेहरे की ताजगी तथा खुशनुमा मिजाज के लिए योग और प्राणायाम की मदद लेनी चाहिए। इसका असर लंबे समय तक रहता है। इसके अलावा और भी कई सारे उपाय हैं, जिन्‍हें आप आजमा सकती हैं।’
विज्ञापन

3 of 6
चेहरा धोने का सही तरीका - फोटो : getty images
चेहरे के लिए माइल्‍ड फेस वॉश का चुनाव करें। 
अगर आपकी त्वचा सूखी है, तो एलोवेरा युक्त फेसवॉश लें। तैलीय और सामान्य त्वचा के लिए नीम और तुलसी युक्त फेसवॉश ठीक रहते हैं। चेहरे की सफाई के बाद एलोवेरा युक्त स्किन टोनर का इस्तेमाल करें।

4 of 6
head massage
घर पर ऐसे बनाएं फेशियल ऑयल
गोल्ड, डायमंड, एलोवेरा, केसर, चंदन से अरोमा फेशियल करवाएं। अखरोट जैसे सख्त स्क्रब का इस्तेमाल करने से बचें। जोजोबा ऑयल, व्हीट जर्म ऑयल और विटामिन ए के साथ स्क्रब बीड्स त्वचा के लिए बेहतर साबित होंगे। बाजार में फेशियल ऑयल भी मिलने लगे हैं। आप इसे घर में ही बना सकती हैं। इसके लिए आपको चाहिए जोजोबा और एवोकाडो ऑयल आधा-आधा चम्मच, दो बूंद विटामिन ई, ऑरेंज और सैंडलवुड ऑयल एक-एक बूंद, दो-तीन केसर के धागे। इन सबको एक साथ मिला लें। अब इस तेल को रोजाना चेहरे पर लगाएं। इसमें इस्तेमाल केसर और जोजोबा ऑयल आपके चेहरे के उत्तकों और नसों को आराम देगा। शादी के एक महीने पहले से यह अभ्यास शुरू कर दें।
विज्ञापन

5 of 6
pimples
ऐसे दूर करें रैशेज
यदि दुल्हन की त्वचा पर लाल निशान हैं, चकत्ते हैं, दाने-मुहांसे हैं, तो टी ट्री ऑयल और पचौली ऑयल, दोनों की 2-2 बूंद लें। 250 मिलीलीटर पानी में इसे अच्छी तरह से मिलाएं और इसे एक स्प्रे बोतल में रखें। दिन में कम-से-कम दो बार इसे अपने चेहरे पर छिड़कें। इससे आपके चेहरे से कील-मुहांसे खत्म हो जाएंगे और शादी के दिन आपकी त्वचा निखरी होगी। यही नहीं, दिन के समय में तुलसी के तेल या यूकेलिप्टस के तेल के साथ अरोमा स्टीम लेने से संकुचित मांसपेशियों और उत्तकों को आराम मिलता है। त्वचा निखरती है और साइनस की समस्या में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
SKIN CARE
खुश्क तव्चा की परेशानी ऐसे करें दूर
अगर आपकी त्वचा काफी खुश्क है, तो डेड सी सॉल्ट से स्क्रब कराएं। इससे मृत कोशिकाएं हट जाएंगी, त्वचा में समाई हुईं अशुद्धियां भी बाहर निकल जाएंगी। इसके अलावा आप बॉडी स्पा भी करा सकती हैं। इससे त्वचा पर निखार आता है।

ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने के साथ ही लड़कियों को खानपान पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। ताजे फल और जूस लें। लिक्विड डाइट भी लें। तले और भारी भोजन से परहेज करें।

पढ़ें: बाजारू क्रीम नहीं, सर्दियों में इन नैचुरल चीजों से बरकरार रखें खूबसूरती
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें