बालों के टूटने-झड़ने और रूखेपन को दूर करने के लिए तेल एक बढ़िया उपाय होता है। आजकल की भागदौड़ में वैसे तो समय पर तेल से मसाज करने का मौका नहीं मिलता है। पर, जिन लोगों को अपने बालों की चिंता होती है वो समय निकाल ही लेते हैं। हां अगर, बालों में तेल लगाने के बाद भी बालों का झड़ना या टूटना नहीं रुक रहा है तो तेल लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।