फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makeup Mistake: मेकअप करते वक्त ना करें ये गलतियां वरना चेहरे पर दिखेगी बढ़ती हुई उम्र

Mon, 21 Aug 2023 03:53 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो मेकअप करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखें। ऐसा ना करने पर आपकी बढ़ती उम्र दिखाई देगी। 
विज्ञापन
1 of 5
Makeup Tips - फोटो : istock
Makeup Mistake: हर उम्र की महिला खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। चाहे शादी-विवाह हो या फिर कोई अन्य कार्यक्रम हो, महिलाएं हर मौके पर मेकअप करती हैं। आज के समय में तो महिलाएं घर से बाहर निकलते वक्त भी मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। वैसे तो मेकअप की वजह से महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं, पर मेकअप करते वक्त की गई छोटी सी गलती की वजह से आपका पूरा लुक खराब हो सकता है।

ऐसे में अगर आप खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो मेकअप करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखें। ऐसा ना करने पर आपकी बढ़ती उम्र दिखाई देगी। दरअसल, कुछ ऐसी गलतियां होती हैं, जो होती तो काफी मामूली है, लेकिन उनकी वजह से पूरा मेकअप खराब हो सकता है। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको मेकअप करते वक्त रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
फाउंडेशन का रखें ध्यान

बहुत सी महिलाएं फाउंडेशन का इस्तेमाल ज्यादा कर लेती हैं, उन्हें लगता है ज्यादा फाउंडेशन लगाने से मेकअप परफेक्ट होता है। जबकि ऐसा करने से स्किन बहुत सफेद नजर आने लगती है और कुछ ही देर में चेहरे पर क्रेक दिखाई देने लगते हैं। इससे चेहरे पर झुर्रियां दिखाई देती हैं। ऐसे में फाउंडेशन लगाते वक्त उसकी मात्रा का ध्यान रखें। 
विज्ञापन

3 of 5
lipstick - फोटो : istock
लिपस्टिक का शेड

लिपस्टिक का हर शेड हर किसी के ऊपर अच्छे नहीं लगता। दरअसल, कई शेड ऐसे होते हैं, जिनको लगाने से चेहरा मैच्योर लगता है। अगर आप येलो, रेड और पर्पल शेड की लिपस्टिक लगा रही हैं, जिसमें ब्लू यो पार्पल टिंट नहीं है तो ये शेड्स आपको अपनी उम्र से ज्यादा दिखाने का काम करेगा। 

4 of 5
मेकअप
आई मेकअप का रखें ध्यान

लिपस्टिक के अलावा आपका गलत आईमेकअप भी आपको उम्र से ज्यादा दिखता है। अगर आप आंखों के आसपास गहरे और स्ट्रॉन्ग रंगों वाले आई शैडो का इस्तेमाल कर रही हैं तो इससे आपकी उम्र ज्यादा दिखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
skin care - फोटो : istock
त्वचा को रखें ड्राई

अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो मेकअप करने से पहले चेहरे को अच्छे से नरिश करें। अगर आप ड्राई स्किन पर मेकअप करती हैं तो स्किन मेकअप को तेजी से सोख लेगी और आपकी स्किन पर रिंकल्स बनने लगेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें