फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Worst Summer Clothes: स्टाइल के चक्कर में ना करें स्किन से खिलवाड़, गर्मियों में ऐसे कपड़े पहनने से बचें

Wed, 11 Jun 2025 12:06 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Worst Summer Clothes: यदि आप नहीं चाहते कि आपके शरीर पर घमौरियां होने लगें तो कपड़े पहनते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। हम आपको बताएंगे कि गर्मी के मौसम में आपको कैसे कपड़े नहीं पहना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 6
गर्मी में भूल से भी ऐसे कपड़े न पहनें, वरना घमौरियां करेंगी परेशान - फोटो : Adobe stock
Worst Summer Clothes : गर्मी के मौसम में स्किन पर घमौरियां होना बेहद आम बात है। इस समय हर दूसरा व्यक्ति इस दिक्कत से परेशान है। लोग इससे बचने के लिए तमाम नुस्खे आजमाते हैं। बाजार में घमौरियों को खत्म करने के लिए तमाम क्रीम और पाउडर भी आते हैं, पर कई बार ये ज्यादा असर नहीं करते। इसकी वजह आपके कपड़े हो सकते हैं।

दरअसल, गर्मी में गलत कपड़े पहनने की वजह से भी घमौरियां हो जाती हैं, जो पाउडर के इस्तेमाल से तो कभी सही नहीं होंगी। इसी के चलते हम यहां आपको बताएंगे कि आपके इस भीषण गर्मी में किस तरह के कपड़े भूल से भी नहीं पहनने चाहिए, ताकि आप इन्हें अलमारी से हटाकर रख दें। 
विज्ञापन

2 of 6
सिंथेटिक कपड़े - फोटो : instagram
सिंथेटिक कपड़े

आजकल बाजारों में सिंथेटिक कपड़े काफी ज्यादा मात्रा में मिलते हैं। ये कपड़े ज्यादातर पॉलिएस्टर और नायलॉन के होते हैं। यदि आप इन कपड़ों को पहनेंगी तो ये शरीर में से हवा पास होने नहीं देंगे। ऐसे में त्वचा पर पसीना जमने लगता है। जब पसीना त्वचा पर जमा हो जाता है जिससे घमौरियां और फोड़े-फुंसी हो सकते हैं। इसलिए इससे दूर रहें। 

 
विज्ञापन

3 of 6
एकदम टाइट कपड़े - फोटो : instagram
एकदम टाइट कपड़े

गर्मी के मौसम में यदि आप एकदम टाइट कपड़े पहनेंगी तो इससे भी शरीर पर पसीना जमने लगेगा। शरीर से चिपके कपड़े पसीना रोकते हैं। ये आपकी त्वचा को सांस नहीं लेने देंगे। ऐसे में त्वचा पर जलन के साथ-साथ लालिमा भी बढ़ने लगेगी। इसलिए गर्मी में थोड़ा ढीले कपड़े पहनें। 
 
 

4 of 6
डार्क रंग के कपड़े - फोटो : Instagram
डार्क रंग के कपड़े

ब्लैक और ब्लू जैसे रंग देखने में काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन इन कपड़ों को पहनने के बाद शरीर में काफी गर्मी लगती है। ऐसा माना जाता है कि डार्क रंग सूरज की किरणों को अधिक आकर्षित करते हैं। ऐसे में शरीर का तापमान अपने-आप बढ़ने लगता है, जिस कारण त्वचा पर अपने आप ही घमौरियां होने लगती हैं।  

 
विज्ञापन

5 of 6
स्लीवलेस कपड़े - फोटो : instagram
स्लीवलेस कपड़े

गर्मी के मौसम में स्लीवलेस कपड़े काफी अच्छे लगते हैं, पर इन्हें पहनने के बाद आपके हाथ गर्मी की वजह से झुलस सकते हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में स्लीवलेस कपड़े पहनने से बचें। यदि पहन रही हैं तो ऊपर से हल्का श्रग अवश्य पहनें, ताकि तेज धूप का प्रभाव आपकी त्वचा पर न पड़े। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन बातों का भी रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
इन बातों का भी रखें ध्यान

सिर्फ सही कपड़े पहनने से आप घमौरियों से नहीं बच सकते। इसके लिए आपको रोज नहाना पड़ेगा। इसके साथ-साथ पसीने वाली जगहों पर टैल्कम पाउडर या मुल्तानी मिट्टी लगाएं। यदि थोड़ी सी भी घमौरियां हो गई हैं तो घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करके इससे छुटकारा पाएं। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें