फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेविंग के बाद भूलकर न लगाएं 'आफ्टरशेव', होगा ये नुकसान

Sat, 24 Jun 2017 07:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
शेविंग
शेविंग के एकदम बाद अगर आप भी 'आफ्टरशेव' का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी त्वचा खराब हो सकती है। आखिर आफ्टरशेव लोशन में ऐसा क्या है जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। 

बदलते फैशन और स्टाइल को फॉलो करने के चक्कर में युवा अपनी दाढ़ी -मूछों के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट करते हैं। ऐसा करने के चक्कर में वो कई बार कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। आइए जानते हैं अनजाने में की गई ऐसी ही कुछ खास गलतियों के बारे में जो आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
शेविंग
शेविंग के बाद ऑफ्टरशेव का इस्तेमाल

आपने अक्सर सुना होगा कि शेविंग के बाद ऑफ्टरशेव का इस्तेमाल करना चाहिए लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए क्योंकि ऑफ्टरशेव में एल्‍कोहल होता है। ये आपकी त्‍वचा को ड्राई करता है। ऐसे में कोशिश करें कि किसी ऐसे टोनर को इस्तेमाल करें जिसमें विटामिन और ऐलोवेरा मौजूद हो। ये आपके चहरे की नमी को बनाए रखता है। लेकिन फिर भी अगर आप ऑफ्टरशेव की इस्तेमाल करना ही चाहते हैं तो शेविंग के 10 मिनट के बाद ही इसका इस्तेमाल करें।     
विज्ञापन

3 of 5
शेविंग
शेविंग के लिए ताकत का इस्तेमाल न करें

कई लोग बालों को जड़ों से हटाने के लिए पूरी ताकत के साथ शेविंग करने लगते हैं लेकिन ऐसा करने से चेहरे पर रैशेज पड़ने के साथ साथ खुजली भी होने लगती है।

4 of 5
शेविंग
गुनगुने पानी का प्रयोग
शेविंग के लिए हमेश गुनगुने पानी का प्रयोग करें। ठंडे पानी का प्रयोग करने से स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं। जिसकी वजह से दाढ़ी सही तरीके से नहीं उगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शेविंग
रेजर बर्न से बचे
शेविंग करते समय हमेशा गले के निचले हिस्‍से से ऊपर की दिशा की ओर शेविंग करें। ऐसा करने से आप रेजर बर्न की तकलीफ से हमेशा बचे रहेंगे। याद रखें शेविंग के लिए हमेश गुनगुने पानी का ही प्रयोग करें। साथ ही रोजाना शेविंग करने से भी बचे। ऐसा करने से आपकी त्वचा छिल सकती है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें