त्वचा की देखभाल समय रहते कर ली जाए तो बेहतर होता है। खासतौर पर उम्र बढ़ने के साथ, क्योंकि चेहरे की त्वचा पर उम्र का असर सबसे पहले दिखने लगता है। रिंकल्स, फाइन लाइंस के साथ बहुत से लोगों को चेहरे पर झाईयां भी होने लगती हैं। अगर ये समस्याएं त्वचा पर दस्तक दे रही हैं तो बादाम का तेल काफी मदद कर सकता है। बादाम के तेल में भरपूर मात्रा में विटामिन ई होता है। जो त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है।