फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या रूखे बेजान और डैंड्रफ वाले बालों से आप भी हैं परेशान? टमाटर करेगा इस समस्या का समाधान

Fri, 21 Jun 2019 04:11 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टमाटर का स्वाद जितना अच्छा है उतना ही यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल सेहत के साथ बालों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। अगर आपके बाल डैंड्रफ की वजह से रुखे और बेजान हो गए हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरुरत नही है। आज हम आपको बताएंगे कि टमाटर के इस्तेमाल से कैसे डैंड्रफ को भगाया जाए। टमाटर का जूस बनाकर इसे बालों में ऑयल की तरह लगाएं। ये आपके बालों से डैंड्रफ की परेशानी तो दूर करेगा ही साथ ही बालों को सुंदर बनाने में भी मदद करेगा।
विज्ञापन

2 of 4
ऐसे करें प्रयोग
अगर आपके बालों में भी डैंड्रफ की समस्या बढ़ गई है तो टमाटर के जूस में शहद मिलाकर हेयर मास्क बनाएं और बालों में लगाएं। आधे घंटे बाद इसे धो लें। सिर में होने वाली हल्की जलन से परेशान होने की जरुरत नहीं है। ऐसा टमाटर की अम्लीय प्रवृत्ति के कारण होता है।
विज्ञापन

3 of 4
-टमाटर का जूस बालों पर लगाने से बालों में शाइनिंग आती है और बाल मुलायम होते हैं।
-टमाटर का जूस बालों से आने वाली बदबू से छुटकारा दिलाने में भी मददगार है। डैंड्रफ और एक्जिमा भगाने में ये कारगर है।
विज्ञापन

4 of 4
-इसके इस्तेमाल से रुखे और बेजान बालों में घनापन आ जाता है। अगर आपकी बालों की त्वचा में खुजली होती है और ड्राइनेस रहती है तो टमाटर के जूस में रोज तेल मिलाकर लगाएं और ठंडे पानी से हेयरवॉश कर लें। कुछ दिनों में इसका असर आपको साफ दिखेगा।
-टमाटर में मौजूद विटामिन ए, सी और ई बालों में मजबूती लाता है। इसके इस्तेमाल से बाल दोमुंहे नही होते है और ग्रोथ अच्छी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें