बालों का सफेद होना आम बात है लेकिन अगर ये बाल कम उम्र में ही सफेद होना शुरु हो जाएं तो फिर समस्या बन जाती हैं। बालों की इसी समस्या से आजकल लगभग हर दूसरा नौजवान परेशान है और इससे निजात पाने के लिए कलर या मेहंदी का प्रयोग करते हैं। लेकिन मेहंदी और कलर में रहने वाले केमिकल के प्रभाव से बालों का झड़ना शुरु हो जाता है और इनका रंग भी बालों पर देर तक नहीं टिकता है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी चीज जिसको बालों में लगाने पर बालों का रंग कभी सफेद नहीं होगा।
विज्ञापन
2 of 4
almond oil
बादाम का तेल
बादाम के तेल में बहुत सारा पोषण खासकर विटामिन ई होता है जो कि बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर इसको मेहंदी में मिलाकर लगाएं तो बालों का असमय सफेद होना बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
3 of 4
Henna
कैसे करें इस्तेमाल
मेहंदी और बादाम का तेल ले लें। अब इसके बाद पैन में पानी डालकर उसमें मेहंदी पाउडर व बादाम तेल को हल्की आंच पर पकाएं। जब ये अच्छी से मिक्स हो जाए तो इसे गैस से उतार कर ठंडा कर लें।
इस मिश्रण को बालों में अच्छी तरह लगाएं और कम से कम 35-40 मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो पानी से बालों को अच्छी तरह धो लें। 2 हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल करें। इससे आपसे अपके बाल मजबूत, घने और काले हो जाएंगे।