फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित ने आखिरकार खोल दिया अपनी खूबसूरती का राज, दिए 10 टिप्स

Sun, 04 Feb 2018 10:45 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : Stardust
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की गिनती आज भी सबसे खूबसूरत और फिट अभिनेत्रियों में की जाती है। हेमा मालिनी और रेखा की तरह वह भी बढ़ती उम्र के लोगों के लिए एक रोल मॉडल हैं। भले ही माधुरी पचास की हो  हों, मगर उनको देखकर ऐसा नहीं लगता है। माधुरी की खूबसूरती के पीछे क्या राज है? ये शायद कम लोग ही जानते होंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
माधुरी दीक्षित
दरअसल, माधुरी की खूबसूरती का राज है उनका डांस। डांस के जरिए माधुरी खुद को मेंटेंन रखती हैं। माधुरी कहती हैं, ' शुरू से ही मैं अपनी सेहत को लेकर काफी सजग रही हूं। खानपान और एक्सरसाइज को लेकर मैं कभी कोई समझौता नहीं करती हूं। अगर अपने शरीर को फिट रखना है, तो इसके लिए जरूरी है नियमित मॉर्निंग वॉक व एक्सरसाइज। 
विज्ञापन

3 of 5
माधुरी दीक्षित
शारीरिक एक्सरसाइज के साथ खानपान पर भी ध्यान देना जरूरी है। मुझे जापानी खाना काफी पसंद है। आमतौर जापानी अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए उबला हुआ, भुना हुआ, सेंका हुआ अथवा हल्का तला भोजन करते हैं। इसलिए खाने में मैं जापानी तकनीक को आजमाती हूं। इसमें टोफू, मिश्रित सब्जियां और मशरूम आदि प्रमुख हैं। इनसे मेरे शरीर को उच्च गुणवत्तायुक्त प्रोटीन, आयरन, विटामिन्स, खनिज और अन्य पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। 

4 of 5
माधुरी दीक्षित
साधारण चाय की जगह मैं हर्बल चाय लेती हूं। यही नहीं मैं नियमित रूप से सप्ताह में एक दिन नारियल पानी भी लेती हूं। नारियल पानी वास्तव में शरीर से सभी बीमारियों को खत्म करने का प्राकृतिक नुस्‍खा है। यह मेरे शरीर को अंदर से हाइड्रेट करता है, क्योंकि इसमें थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाॅस्फोरस और सोडियम भी होता है। एक बार खाने की बजाय दिन में पांच से छह बार हल्का-हल्का खाना खाती हूं। मेरे आहार में फल और सब्जियांे की अधिकता होती है, मगर ऑयली खाने से परहेज करती हूं।’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माधुरी दिक्षित
मेकअप रूटीनः माधुरी फेस पर स्किन टोन से मैच करता बेस या फाउंडेशन लगाती हैं। नाक को पतला दिखाने के लिए हल्का डार्क शेड का फाउंडेशन दोनों तरफ लगाती हैं। माधुरी का चेहरा ओवल शेप में है, इसलिए वे अपनी चीक बोंस के नीचे गहरे रंग का फाउंडेशन लगाकर हाईलाइटर का इस्तेमाल करती हैं। आंखों को डार्क ब्राउन कलर से डीप सेट करके वे उस पर ड्रेस से मैचिंग आईशैडो लगाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें