फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़के रहते हैं एक्ने से परेशान तो ग्रीन टी को इस तरह से करें इस्तेमाल, जल्द मिल जाएगा छुटकारा

Sun, 07 Mar 2021 04:40 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
acne - फोटो : social media
ग्रीन टी सेहत के लिए तो फायदेमंद होती ही है। साथ ही ये त्वचा के एक्ने वगैरह को भी हटाने में मदद करती है। पुरुषों के चेहरे पर ज्यादातर तैलीय त्वचा की वजह से एक्ने और मुंहासे निकलते हैं। ऐसे में ग्रीन टी का प्रयोग एक्सेस ऑयल और सीबम को कम करता है। जिससे एक्ने की समस्या कम होने लगती है। ग्रीन टी में मौजूद पॉलीफेनॉल होता है। वहीं ग्रीन टी त्वचा में एक्ने के लिए मौजूद बैक्टीरिया को भी खत्म करती है। तो चलिए जानें किस तरह से करें ग्रीन टी का इस्तेमाल त्वचा के एक्ने खत्म करने के लिए।
विज्ञापन

2 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
ग्रीन टी और शहद
ग्रीन टी के बैग को गर्म पानी में दो से तीन मिनट भिगोकर उसका तत्व निकाल लें। जब टी बैग ठंडा हो जाए तो इसे काटकर ग्रीन टी को निकाल लें। अब इस टी में शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे को फेसवॉश की मदद से साफ कर शहद और ग्रीन टी के पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो चेहरे को पानी से धोकर साफ कर लें। इस प्रक्रिया को सप्ताह में तीन से चार बार अपनाने से फर्क जरूर नजर आएगा।
विज्ञापन

3 of 4
green tea - फोटो : Social Media
ग्रीन टी का फेस मिस्ट
फेस मिस्ट त्वचा पर निकलने वाले एक्ने को खत्म करता है। साथ ही चेहरे पर जो लालिमा दानों की वजह से होती है उसे कम करता है। ऐसे में अगर आप रोजाना ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो ये समस्या जल्दी ही दूर हो जाती है। साथ ही ग्रीन टी का फेस मिस्ट बनाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
green tea face mist - फोटो : social media
इसके लिए बस ग्रीन टी को गर्म पानी में भिगोकर निकाल दें। अब एक स्प्रे बॉटल लेकर उसमे इसे पलटकर रख लें। चेहरे को फेसवॉश से अच्छी तरह से साफ करने के बाद इस मिस्ट को चेहरे पर स्प्रे करें। फिर इसे सूखने के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद चेहरे को पानी से धोकर सुखा लें। दिन में दो बार इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे पर निकलने वाले दाने कम हो जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें