फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज के मौके पर लगाना है आलता तो सेव कर लें लेटेस्ट डिजाइन

Tue, 26 Aug 2025 07:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aalta Design For Hartalika Teej 2025: अगर आप आलता की लेटेस्ट डिजाइन तलाश कर रही हैं, तो यहां उसके कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
1 of 6
हरतालिका तीज के मौके पर लगाना है आलता तो सेव कर लें लेटेस्ट डिजाइन - फोटो : instagram
Aalta Design For Hartalika Teej 2025:  हरतालिका तीज का त्योहार हिंदू धर्म में महिलाओं के लिए अत्यंत पावन और शुभ पर्व माना जाता है। ये व्रत मुख्यतः देवी पार्वती और भगवान शिव के मिलन की स्मृति में रखा जाता है, जिसमें महिलाएं निर्जल उपवास कर अपने पति की लंबी उम्र और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना करती हैं।

इस दिन सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व होता है, जो नारी सौंदर्य और सुहाग का प्रतीक होता है। इन श्रृंगारों में से एक है आलता, जिसे पैरों पर लगाया जाता है। लाल रंग का ये आलता सिर्फ श्रृंगार का हिस्सा नहीं, बल्कि शुभता, समर्पण और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इसी के चलते इस लेख में हम आपको आलता की लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप उसे अपने पैरों पर लगा सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

सबसे पहले नजर डालते हैं आलता की पहली डिजाइन पर, तो ऐसी डिजाइन बनाने के लिए आपको लाल और सफेद दो तरह के आलते की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए पहले तो लाल आलता से अपने पैरों को रंगना है और उसके बाद माचिस की तीली की मदद से सफेद रंग से डिजाइन बनवानी है।
विज्ञापन

3 of 6
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

अब नजर डालते हैं इस दूसरी डिजाइन पर तो इस तरह से लाल आलते से भी आप डिजाइन बनवा सकती हैं। इसके लिए आपको पैरों में गोल-गोल डिजाइन बनाकर उसमें आलता का रंग भरना होगा। आलता का रंग इस प्रकार से भरें कि ये देखने में अच्छा लगे। 

4 of 6
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

अगर पैरों में मेहंदी लगा रही हैं तो आलता की ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। इसके लिए आपको बस पैरों में किनारे-किनारे आलता लगाना है और उंगलियों और अंगूठे के पोर पर आलता का रंग भरना है। पैरों के नाखूनों पर आलता नहीं लगाएं, उसमें नेल पॉलिश ही अच्छी लगती है। 
विज्ञापन

5 of 6
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

कुछ हल्की डिजाइन की तलाश कर रही हैं तो ये एक बेहतर विक्लप है। इसे लगाना काफी आसान है। इसे लगाने के लिए आपको बस अपने पैरों में आगे की तरफ रंग भरना है और फिर उसके किनारे-किनारे छोटी छोटी बिंदी रखनी है। इन बिंदियों को बनाने के लिए इयरबड का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पांचवी डिजाइन - फोटो : instagram
पांचवी डिजाइन

आलते की ये डिजाइन भी देखने में बेहद खूबसूरत है और साथ ही ये डिजाइन पारंपरिक भी मानी जाती है। इस डिजाइन में आपको साधारण तरह से आलता लगाना है और फिर उसके ऊपर सफेद रंग के आलते से डिजाइन बनानी है। ये लुक भी काफी प्यारा दिखेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें