फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ही छोड़ दीजिए ये 6 गंदी आदतें, वर्ना जवानी में ही चेहरे पर झलकने लगता है बुढ़ापा

Mon, 24 Jun 2019 06:19 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
beauty - फोटो : file photo
प्रदूषण का स्तर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, जो हमारी त्वचा के लिए खतरनाक है। प्रदूषण के साथ-साथ बदलते लाइफस्टाइल, गलत खान पान की आदते और स्ट्रेस की वजह से लोग उम्र से पहले बूढ़े दिखने लगते हैं। चेहरे की रंगत छीनने के अलावा त्वचा पर समय से पहले ही झुर्रियां आ रही हैं। इन सबके पीछे आपकी कुछ आदतें जिम्मेदार होती हैं, जिन्हें अगर आपने वक्त रहते नहीं बदला तो लोग आपको अंकल कहकर बुलाने लगेंगे। आइए जानते हैं आपकी उन आदतों के बारे में जो आपको समय से पहले बूढ़ा बना रही हैं।
विज्ञापन

2 of 7
World Sleep Day
तकिए पर मुंह के बल सोना
जो लोग उल्टा या पेट के बल सोते हैं उनके चेहरे पर उम्र से पहले झुर्रियां आ जाती हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि पेट के बल सोने पर आपका चेहरा तकिए की तरफ होता है और तकिया कीटाणुओं, मृत त्वचा और धूल से भरा हुआ होता है। इसलिए तकिए पर अपना चेहरा नहीं सिर रखकर सोएं।
विज्ञापन

3 of 7
पानी - फोटो : pixabay
पानी कम पीना
उम्र से पहले बूढ़ा लगने के पीछे एक वजह पानी कम पीना भी है।डॉक्टर भी दिन में करीब तीन लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। दफ्तर में काम करते समय पानी की बोतल हमेशा अपने सामने रखें और काम के बीच में पानी पीते रहें।

4 of 7
smoke lips
नशा करना
अगर आप बहुत अधिक सिगरेट या शराब पीते हैं तो आप समय से पहले अंकल दिख सकते हैं। ये सब चीजें ना तो सेहत के लिए अच्छी हैं और ना ही आपकी त्वचा के लिए। इसलिए जितना जल्दी हो सके नशा बंद कर दें।
विज्ञापन

5 of 7
sunscreen
सनस्क्रीन लोशन ना लगाना
चाहे गर्मी हो या सर्दी घर से बाहर निकलते समय त्वचा पर सनस्क्रीन लोशन लगाना ना भूलें। अगर आप हर समय धूप में रहते हैं और सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करते तो समय से पहले बूढ़े हो सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
diwali sweets - फोटो : facebook
बहुत अधिक मीठे का सेवन
अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो संभल जाइए। आपका ये शौक आपको समय से पहले ही बूढ़ा बना सकता है। अधिक मीठे के सेवन से वजन बढ़ने, डायबिटीज, दिल के रोग, मुंहासों और झुर्रियों की शिकायत रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नींद
नींद पूरी ना होना
कई लोगों की देर से सोने की आदत होती है। इस वजह से उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती। हर किसी को सात से आठ घंटे की नींद लेनी जरूरी होती है। नींद पूरी ना होने पर आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं और अगले दिन आप थकान महसूस करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें