कोरोना वायरस के वजह से पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। इस वजह से ना ही कोई ब्यूटी पार्लर खुला है और ना ही कोई कॉस्मेटिक की दुकान। ऐसे में इन दिनों महिलाओं के बीच नो मेकअप लुक बहुत ही पॉपुलर हो रहा है। नो मेकअप लुक का तात्पर्य उस लुक से है, जिसमें न के बराबर मेकअप प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल में लाया जाता है। नो मेकअप लुक से चेहरा सुंदर और फ्रेश दिखता है। बॉलीवुड की कई मशहूर एक्ट्रेस भी इन दिनों इस लुक को पसंद कर रही हैं। करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट समेत कई अदाकारा आजकल नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं।
अगर आपको भी मेकअप करना पसंद है और लॉकडाउन के वजह से आपको कुछ समझ में नहीं आ रहा है तो आप भी नो मेकअप लुक को कैरी कर सकती हैं। आज हम आपको केवल 3 मेकअप प्रोडक्ट के इस्तेमाल से नो मेकअप लुक पाने के तरीके बताएंगे। तो आइए जानते हैं इन मेकअप प्रोडक्ट के बारे में...