चेहरे को साफ करने के लिए अक्सर लोग फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई केमिकल प्रोसेस से बनने वाला फेस वॉश के रोजाना इस्तेमाल से आपकी स्किन चमक खो देती है और ड्राइ हो जाती है। चेहरे पर कुदरती चमक बरकरार रहे इसके लिए आपको कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी घरेलू सामग्रियां बताने वाले हैं, जिससे आप अपने चेहरे को साफ कर सकते हैं। इन चीजों के इस्तेमाल से चेहरे को कोई भी नुकसान नहीं होगा। तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में विस्तार से...