फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं ज्यादा सिगरेट पीने से तो नहीं हो रही त्वचा संबंधित ये समस्याएं?

Tue, 31 Mar 2020 10:43 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
स्मोकिंग यानी धूम्रपान का असर केवल आपके शरीर पर ही नहीं बल्कि आपके त्वचा पर भी पड़ता है। स्मोकिंग के वजह से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। ज्यादा सिगरेट पीने वाले लोग इस समस्या से जूझ रहे होते हैं और इस परेशानी को दूर करने के उपाय करते रहते हैं। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं रहता है कि ये समस्याएं उनके ज्यादा सिगरेट पीने की वजह से होती हैं। तो आइए जानते हैं ज्यादा सिगरेट पीने से त्वचा पर क्या असर पड़ता है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
चेहरे की चमक कम होना
धूम्रपान कम या ज्यादा सेहत के लिए हानिकारक ही होता है। वहीं ज्यादा सिगरेट पीना भी सेहत के लिए कई तरह से खतरनाक हो सकते हैं। सिगरेट पीने से चेहरे की चमक कम होने लगती है। अगर आप भी सिगरेट पीते हैं और आपके चेहरे की रंगत दिन पर दिन कम होते जा रही है तो समझ जाइए यह धूम्र पान के वजह से हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मुंहासे
आजकल पुरुषों के अपेक्षा महिलाओं में भी सिगरेट पीने का शौक बढ़ते जा रहा है। इसके वजह से ज्यादातर महिलाएं त्वचा संबंधित समस्या से पीड़ित हो रही हैं। ज्यादा सिगरेट पीने से कई महिलाओं के चेहरे पर मुंहासे भी आने लगते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बालों की समस्या 
सिगरेट का आदि होना आपके लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। इसका असर हमारे बालों पर भी पड़ता है। सिगरेच पीने सेबालों के डीएनए को नुकसान पहुंचता है, जिसके कारण यह कमजोर होने लगते हैं और रुखे हो जाते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप सिगरेट से दूरी बना लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
दांत पीले पड़ना
ज्यादा सिगरेट पीने के वजह से धीरे-धीरे दांत भी पीले पड़ने लगते हैं। इस चीज पर आपने जरूर गौर किया होगा। सिगरेट में निकोटिन की सबसे ज्यादा मात्रा होती है, जो दांतो को पीला कर देते हैं। इसके वजह से आपकी खूबसूरती भी कम होने लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें