फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makeup Essential: हर महिला के पास होने चाहिए ये 5 ब्यूटी प्रोडक्ट, जो बरकरार रखेंगे चेहरे का निखार

Mon, 14 Apr 2025 03:43 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वैसे तो महिलाओं के पास ब्यूटी प्रोडक्ट का कलेक्शन होता ही है, लेकिन 5 प्रोडक्ट ऐसे होते हैं, जो उन्हें हर समय अपने बैग में रखने चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 6
हर महिला के पास होने चाहिए ये 5 ब्यूटी प्रोडक्ट - फोटो : Adobe stock
Makeup Essential: शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना पसंद न हो। इसी के चलते हर महिला के पास तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का शानदार कलेक्शन होता है। हर महिला इन सामानों को अपने घर की ड्रेसिंग टेबल में रखती हैं।

इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में कुछ चीजें ऐसी हैं, जो हर महिला को अपने बैग में रखनी चाहिए। जिन महिलाओं के पास ब्यूटी प्रोडक्ट का कलेक्शन नहीं भी होता है, उन्हें भी इन पांच चीजों को अपने पास रखना चाहिए। यहां हम आपको पांच सबसे अहम ब्यूटी प्रोडक्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
क्लींजर - फोटो : Adobe stock
क्लींजर

हर महिला के बैग में एक अच्छा क्लींजर अवश्य होना चाहिए। इसे खरीदते समय ध्यान रखें कि ये आपकी स्किन टाइप के हिसाब से ही हो। एक जेंटल से क्लींजर का इस्तेमाल आप दिन में दो से तीन बार कर सकती हैं। ये आपके चेहरे से गंदगी हटाने का काम करेगा। इसका इस्तेमाल उस वक्त करें, जब आपको दफ्तर से कहीं तुरंत निकलना हों। क्लींजर का इस्तेमाल करके आप अपना चेहरा दमका सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सनस्क्रीन - फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन

फिलहाल के लिए अब जब गर्मी का मौसम चल रहा है तो आपके लिए सनस्क्रीन काफी जरूरी है। अक्सर लोगों को लगता है कि दिन में एक समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल काफी है, जबकि ऐसा नहीं है। इतनी तेज धूप के समय आपको हर तीन से चार घंटे में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना है। ये सनस्क्रीन कम से कम 40 एसपीएफ वाली होनी चाहिए। अगर इससे ज्यादा एसपीएफ की है, तब और भी अच्छी बात है। 

4 of 6
मॉइश्चराइजर - फोटो : Adobe stock
मॉइश्चराइजर

लोगों को ऐसा लगता है कि मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल सिर्फ सर्दियों में ही किया जाता है, जबकि ऐसा नहीं है। गर्मी में पसीने की वजह से चेहरे की प्राकृतिक नमी सूखने लगती है। ऐसे में सही मॉइश्चराइजर आपके चेहरे को दमकाने में मदद करेगा। इसके लिए जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें, ताकि आपका चेहरा चिपचिप न करे।
विज्ञापन

5 of 6
लिप बाम - फोटो : Adobe stock
लिप बाम

तेज धूप और धूल की वजह से होंठ भी काफी फटने लगते हैं, जिसकी वजह से काफी परेशानी होने लगती है। कई बार तो होंठ फटने के बाद खून तक निकलने लगता है। यदि आप इस परेशानी से बचना चाहती हैं तो लिप बाम का इस्तेमाल करें। इससे आपके होंठ नर्म और मुलायम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बीबी या सीसी क्रीम - फोटो : Adobe stock
बीबी या सीसी क्रीम

हर महिला के बैग में बीबी या सीसी क्रीम अवश्य होनी चाहिए। बीबी क्रीम का मतलब होता है ब्यूटी बाम, जबकि सीसी क्रीम का मतलब होता है कलर करेक्टिंग क्रीम। ये दोनों आपके पास अवश्य होनी चाहिए, ताकि आपको हर समय हैवी फाउंडेशन की लेयर का इस्तेमाल नहीं करना पड़े। गर्मी के मौसम में हैवी फाउंडेशन के इस्तेमाल से आपको भी उलझन हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें