जीरा
जीरे का इस्तेमाल अक्सर हम दाल में तड़के के लिए करते हैं। पर, अगर आप चाहें तो जीरे की मदद से निखरी रंगत भी पा सकते हैं। पानी में जीरे को डालकर उबाल लें। इसके बाद इस पानी को ठंडा करके मुंह धोएं। ऐसा करने से चेहरा साफ और चमकदार बनेगा। जीरे के पानी से नहाने से शरीर की बदबू दूर होने के साथ ही खुजली भी मिट जाती है। तीन और एक के अनुपात में हल्दी और जीरा लेकर पीस लें। अब इस पाउडर में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा सॉफ्ट और शाइनी नजर आने लगती है।