फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे से झुर्रियों को खत्म कर जवां बना देंगे ये 5 एंटी एजिंग फूड्स, दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा

Tue, 12 May 2020 11:03 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
त्वचा की देखभाल के लिए हर व्यक्ति कोई न कोई स्किन केयर प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करता है। हालांकि इसके बावजूद भी चेहरे पर दाग, धब्बे और झुर्रिया आ ही जाती हैं। चेहर पर इन समस्याओं के हो जाने के बाद महंगे से महंगे प्रोड्क्ट्स भी खास कारगर नहीं हो पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे एंटी एजिंग फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनके सेवन से त्वचा से दाग धब्बे हमेशा के लिए गायब हो जाएंगे। आइए जानते हैं इन एंटी एजिंग फूड्स के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अंडे
त्वचा और बालों को हेल्दी रखना है, तो एक अंडा हर दिन नाश्ते में खाएं। कोशिकाएं प्रोटीन से बनती हैं और अंडों में प्रोटीन काफी मात्रा में होती है। अधिक दिनों तक चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखना है, तो अंडा जरूर खाएं।
विज्ञापन

3 of 6
दही - फोटो : फाइल फोटो
दही
घरेलू नुस्खों में दही का इस्तेमाल काफी समय से किया जा रहा है। दही में मौजूद कैल्शियम त्वचा की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है। इससे दाग-धब्बे, साइंस ऑफ एजिंग, रिंकल्स, मुंहासों आदि से भी छुटकारा मिल सकता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मेथी
मेथी का सेवन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। मेथी में खनिज, पोषक तत्व, एंटीऑक्सिडेंट्स काफी होते हैं, जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को दूर करने में मदद करती है। यह कम उम्र में त्वचा में होने वाली समस्याओं से भी आपको बचाए रखती है और इसके सेवन से चेहरे की झुर्रियां भी दूर होती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बादाम खाने के फायदे - फोटो : सोशल मीडिया
बादाम
बादाम न सिर्फ मेमोरी के लिए फायदेमंद है बल्कि यह आपकी स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ ही विटामिन ई भी होता है, जो त्वचा में नई कोशिकाएं के निर्माण में मदद करता है। बादाम खाने से भी चेहरे पर ग्लो लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एवोकाडो - फोटो : फाइल फोटो
एवोकाडो
स्किन को हेल्दी रखने के लिए विटामिन्स और खनिजों का सेवन करना चाहिए। एवोकाडो में विटामिन्स और खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सुपरफूड्स त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो त्वचा की कोशिकाओं को पोषण देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें