फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन एक्ट्रेस पर आज भी नहीं दिखता उम्र का असर, तस्वीरों में देखते रह जाएंगे खूबसूरती

Tue, 02 Jun 2020 12:18 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां अपनी फिटनेस का कितना ख्याल रखती हैं ये तो सभी जानते हैं। इनके फिटनेस को देखकर साधारण लड़कियां भी खूब प्रेरित होती हैं। अपनी खूबसूरती और फिटनेस को बनाए रखने के लिए अभिनेत्रियां खूब मेहनत करती हैं। इसका असर देखने को भी मिलता है। ऐसी कई अदाकारा हैं, जिनकी त्वचा को देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। उम्र के एक लंबे पड़ाव पर पहुंच चुकी इन अभिनेत्रियों की खूबसूरती ढलने का नाम ही नहीं ले रही है। ऐसे में आज हम आपको 40 की उम्र पार कर चुकी कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खूबसूरती के मामले में आज के जमाने की भी अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मलाइका अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला
मलाइका अरोड़ा
मलाइका बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं। आज भी इनके फिटनेस और खूबसूरती को देखकर कोई ये नहीं अंदाजा लगा सकता है कि मलाइका की 46 साल हो चुकी है। खुद को फिट रखने के लिए मलाइका रोजाना एक्सरसाइज और योगा करती हैं। आपको यह जानकर हैरानी भी होगी कि मलाइका का एक 15 साल का बेटा भी है।
विज्ञापन

3 of 7
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम
काजोल
इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'तानाजी' में एक बार फिर से अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाने वाली अभिनेत्री काजोल को कौन नहीं जानता। काजोल अभिनेता अजय देवगन की पत्नी हैं। काजोल और अजय देवगन के दो बच्चे नीसा देवगन और युग देवगन हैं। लेकिन फिर भी काजोल को देख आज भी कोई नहीं कह सकता कि काजोल दो बच्चों की मां हैं। काजोल आज भी अपने हुस्न से अच्छी-अच्छी अभिनेत्रियों को मात देती हैं।

4 of 7
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जाने वाली ऐश्वर्या आज भी फिल्मों में नजर आ जाती हैं। 44 साल की हो चुकी ऐश्वर्या आज भी खुद को अच्छे से मेन्टेन कर रखा है। शादी के 11 साल गुजर जाने के बाद भी ऐश्वर्या की खूबसूरती और लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन

5 of 7
शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जितनी फिट हैं, उतनी ही खूबसूरत भी हैं। उम्र के साथ उनकी फिटनेस और ब्यूटी निखरती ही जा रही है। 44 की उम्र में भी शिल्पा की खूबसूरती और फिटनेस में कोई कमी नहीं आई है।
विज्ञापन

6 of 7
रवीना टंडन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रवीना टंडन
अभिनेत्री रवीना टंडन का नाम बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार होता है। रवीना ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिल्म 'मोहरा' के गाने 'टिप टिप बरसा पानी' से रवीना ने लोगों के दिल में आग लगा दी थी। बता दें कि रवीना टंडन के भी दो बच्चे हैं, जिनका नाम रक्षा थडानी और रणबीर थडानी है। दो बच्चे होने के बावजूद रवीना आज भी उतनी ही खूबसूरत दिखती हैं, जितनी वो 90 के दशक में दिखा करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन
भले ही सुष्मिता को लंबे समय से किसी फिल्म में नहीं देखा गया हो लेकिन आज भी वो बॉलीवुड की सबसे फिट और हॉट एक्ट्रेस हैं। हालांकि, इसके लिए वो काफी मेहनत भी करती हैं। सुष्मिता अक्सर जिम वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें